{"_id":"5ab6a9124f1c1b91778b74e2","slug":"101521920274-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में बदमाशों की सूचना से हलाकान रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में बदमाशों की सूचना से हलाकान रही पुलिस
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। नगर के एक होटल में असलहों और बम के साथ कुछ बदमाश ठहरे हुए हैं। डायल-100 को मिली इस आशय की सूचना से पुलिस विभाग में खलबली मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमा हरकत में आ गई और होटल में छापा मारकर एक कमरे में ठहरे पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। हालांकि जांच के बाद सूचना झूठी निकली। पता चला कि देवरिया से छह लोग निजी वाहन से विंध्यवासिनी देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। रात हो जाने पार होटल में ठहर गए थे।
पुलिस उपाधीक्षक, अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि सुबह सूचना मिली की फलां होटल में बदमाश ठहरे हुए हैं। वे असलहों और बम से लैस हैं तथा किसी घटना को अंजाम देने के लिए मां विंध्यवासिनी धाम जा रहे हैं। इतना सुनते ही ने सीओ ने कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच के साथ होटल में छापा मार कर पांच लोगों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई जहां पूछताछ में बम औरअसलहों की सूचना झूठी निकली।
सीओ ने बताया कि छह युवक देवरिया से विंध्यधाम के लिए निकले थे। रात हो जाने पर एक होटल ठहर गए। रात में शराब के नशे में उनमे से एक ने बाकी पांच लोगों से मारपीट कर ली और उनसे अलग हो गया। इसी गुस्से में उसने डायल-100 पर बाकी पांच लोगों के खिलाफ गलत शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस घंटों हलाकान रही। बताया पांचो युवकों से पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया। बताया कि डायल-100 पर गलत सूचना देने वाले की तलाश कर रही है।