फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पाथ-वे के विरोध में कोर्ट जाने का फैसला

पाथ-वे के विरोध में कोर्ट जाने का फैसला

Fri, 23 Feb 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
पाथ-वे के विरोध में कोर्ट जाने का फैसला
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में प्रस्तावित गंगा पाथ-वे योजना का विरोध और तेज हो गया है। मंदिर प्रशासन पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए धरोहर बचाओ संघर्ष समिति ने इस योजना के खिलाफ कोर्ट जाने का फैसला किया है। समिति की ओर से जल्द ही इस मामले में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में जनहित याचिका (पीआईएल) दाखिल की जाएगी। गुरुवार को सरस्वती फाटक स्थित त्रिमूर्ति गेस्ट हाउस में तीन घंटे तक चली लंबी मंत्रणा के बाद संघर्ष समिति ने यह निर्णय लिया। मंदिर प्रशासन की कथनी और करनी में अंतर का आरोप लगाते हुए समिति ने कहा कि रेड जोन से गंगा घाट तक पक्का महाल के पुरातन स्वरूप से किसी भी तरह की छेड़छाड़ बरदाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने इस मामले में कानूनविदों से राय लेने का निर्णय लिया। तय हुआ कि पीआईएल दाखिल करने के अलावा पक्का महाल क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाकर आम जनता को इस आंदोलन से जोड़ा जाएगा। इस पर भी चर्चा हुई कि पाथ-वे के लिए चिह्नित 166 भवनों के खिलाफ किसी तरह की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई तो इलाके के प्रमुख मंदिरों पर ताला जड़ दिया जाए। रविवार को समिति इस बारे में धर्माचार्यों के सुझाव के आधार पर निर्णय लेगी। बैठक में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कन्हैया त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार पद्मपति शर्मा, राजेंद्र तिवारी बबलू, विशालाक्षी मंदिर के महंत राजनाथ तिवारी, एके लारी, संजीव सिंह, विजय शंकर राय, कृष्ण कुमार शर्मा, राज कपूर, सोनू कपूर, मनीष गुप्ता, मणिशंकर त्रिपाठी, विनोद कपूर, नीरज सिंह, राजकुमार जायसवाल, सुरेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed