{"_id":"5a63a6154f1c1b76268b5677","slug":"101516480021-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे बंद मिले तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरे बंद मिले तो होगी कार्रवाई
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिले के सभी 72 परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक शामिल हुए। जिलाधिकारी ने कहा कि हर हाल में नकलविहीन सकुशल परीक्षा को संपन्न कराना है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगे नहीं पाए गए या लगने के बाद भी परीक्षा के दौरान बंद पाए गए तो केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर शौचालय, पेयजल, विद्युत प्रकाश के लिए जनरेटर की सुचारु व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही हर केंद्र पर कंप्यूटर और उसका ऑपरेटर होना चाहिए। नकल होने पर परीक्षा केंद्र के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा को सूचिता के साथ संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है। गौरतलब है कि जिले के 72 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं और 12वीं के 59500 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा छह फरवरी से शुरू होगी। परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जिला प्रशासन और शिक्षा महकमा जी-जान से जुटा हुआ है। बैठक में सीडीओ हरिशंकर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम सरोज वर्मा, एसडीएम भदोही सुनील कुमार, औराई केशवनाथ गुप्ता, एएसडीएम ज्ञानपुर स्मिता सिंह समेत केंद्र व्यवस्थापक मौजूद थे।