फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हरहुआ ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ डीएम को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव

हरहुआ ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ डीएम को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव

Fri, 19 Jan 2018 02:40 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
हरहुआ ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ डीएम को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव
हरहुआ। विकास खंड हरहुआ की ब्लॉक प्रमुख अर्चना मौर्य के खिलाफ गुरुवार को जिलाधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा गया। बीडीसी डॉ. संतोष पटेल ने दावा किया कि 81 बीडीसी ने अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किया है। हालांकि खंड विकास अधिकारी श्वेतांक सिंह ने इस संबंध में पूरी तरह से अनभिज्ञता जताई। वहीं, अविश्वास प्रस्ताव का मामला सार्वजनिक होते ही ब्लॉक में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

पिछले ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान 136 मतों के सापेक्ष अर्चना पटेल 86 मत पाकर निर्वाचित हुई थीं जबकि डॉ. संतोष पटेल को 48 मत मिले थे। दो मत नहीं पड़े थे। डॉ. संतोष पटेल ने बताया कि 40 प्रतिशत सामान्य, 40 प्रतिशत ओबीसी और 20 प्रतिशत एससी-एसटी बीडीसी ने अविश्वास प्रस्ताव के कागज पर हस्ताक्षर किया है।
विज्ञापन

अर्चना मौर्या पूरी तरह से मनमानी कर रही हैं और हाल यह है कि बीते 14 महीने में सिर्फ एक बैठक हुई। बताया कि इसके पहले 28 अक्तूबर 2017 को भी अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था लेकिन प्रावधानों का हवाला देकर जिलाधिकारी ने कार्रवाई नहीं की थी। इसके बाद 15 दिसंबर 2017 को अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई। बीते पांच जनवरी को उच्च न्यायालय ने याचिका पर सुनवाई कर आदेश पारित किया तो अब अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में ब्लॉक प्रमुख अर्चना मौर्य ने बताया कि फर्जी तरीके से बीडीसी के दस्तखत कर जिलाधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव संबंधी कागजात सौंपा होगा। कोई भी बीडीसी उनसे असंतुष्ट या उनके खिलाफ नहीं हैं। जिस तरीके से डॉ. संतोष पटेल बार-बार परेशान कर रहे हैं उनके खिलाफ अधिकारियोें को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed