{"_id":"5a4be7684f1c1bd4178b4860","slug":"101514923880-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थापना दिवस पर 16 लाख मोतियों से बना भारत का मानचित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थापना दिवस पर 16 लाख मोतियों से बना भारत का मानचित्र
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। समग्र काशी छायाचित्र प्रदर्शनी में बनारसीपन देखने को मिला। प्रदर्शनी का खास आकर्षण 16 लाख मोतियों से निर्मित भारत का मानचित्र और बनारस का सबसे छोटा फोटो एल्बम रहा। पर्व-त्योहारों के साथ ही धरोहरों को भी चित्र प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया था। इस दौरान काफी संख्या में दर्शकों को समग्र काशी का साक्षात्कार करने का अवसर मिला। मौका था मंगलवार को क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई के 25वें स्थापना दिवस समारोह का। गुरुधाम मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चित्र प्रदर्शनी, संगोष्ठी एवं काव्यपाठ का आयोजन किया गया।
मंगलवार को आयोजित स्थापना दिवस समारोह के दौरान काशी विद्यापीठ की छात्रा नेहा सिंह द्वारा 16 लाख मोतियों से बनाया गया भारत का मानचित्र आकर्षण का केंद्र रहा। जगदीश पिल्लई के निर्देशन में नेहा सिंह ने इस मानचित्र को वर्ल्ड रिकार्ड आफ इंडिया में दर्ज कराया है। इसके अलावा काशी विद्यापीठ के छात्र राहुल यादव द्वारा बनाया गया देश का सबसे छोटा फोटो एल्बम भी सभी के आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम का उद्घाटन श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संगोष्ठी में पूर्व अधीक्षण पुरातत्वविद अजय कुमार श्रीवास्तव, बीएचयू के डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. रविशंकर ने पुरातात्विक अनुसंधानों पर प्रकाश डाला। अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र यादव ने किया। संचालन डॉ. सुजीत कुमार चौबे एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. निहारिका श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम का समापन पं. हरिराम द्विवेदी के काव्यपाठ, मैं गीत बरसने वाला बादल हूं... से किया गया। इस दौरान डॉ. विजय शंकर शुक्ला, सुचरिता गुप्ता, डॉ. अलका पटवर्धन, नारायण द्रविड़, डॉ. रामानंद तिवारी, अशोक कपूर, डॉ. अवधेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।