{"_id":"5a46a8f94f1c1b686a8bc8fd","slug":"101514580217-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालियों पर बनी सीढि़यां और भट्ठियां तोड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालियों पर बनी सीढि़यां और भट्ठियां तोड़ीं
Updated Sat, 30 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सड़कों और चौराहों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए शुक्रवार को अर्दली बाजार और भोजूबीर क्षेत्र में अभियान चलाया गया। नगर निगम, जिला और पुलिस प्रशासन की टीम ने सड़कों के किनारे नालियां को पाटकर बनाई गईं सीढि़यों, चाय की भट्ठियों और लोहे की जालियों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही अस्थाई दुकानें भी हटाई गईं। इस कार्रवाई के दौरान इलाके में हड़कंप मचा रहा।
दोपहर बाद करीब दो बजे भोजूबीर तिराहे पर स्थित मछली मंडी के पास से टीम ने अतिक्रमण हटाने की शुरूआत की। यहां सड़क पर कब्जा कर लगाई गईं दुकानें हटाई गईं। साथ ही दुकानों के आगे लगे शाइनबोर्ड, चाय की भट्ठियों और पान की गुमटियों को जेसीबी से हटवा दिया गया। इसके बाद भोजूबीर तिराहे से अर्दली बाजार तक कार्रवाई हुई। नाली के ऊपर लोहे की ग्रिल लगाकर कब्जा किया गया था और पक्की सीढि़यां बना ली गई थीं। जेसीबी से इन्हें ध्वस्त कर दिया गया। यहां कुछ लोगों ने हल्का विरोध किया मगर पुलिस के चलते उनकी नहीं चली। टीम में एसीएम मनोज सागर, संयुक्त नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, जोनल अधिकारी पीके द्विवेदी और थाना प्रभारी फरीद अहमद आदि शामिल थे।