{"_id":"5a46a8e64f1c1b96698bbdbe","slug":"101514580198-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत उदितनाम साहेब को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत उदितनाम साहेब को किया नमन
Updated Sat, 30 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लहरतारा में सद्गुरु कबीर प्राकट्य धाम के संस्थापक पंथश्री हजूर उदितनाम साहेब की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को हजूरी पंजों का जमावड़ा हुआ। सैकड़ों कबीर पंथियों ने भजनों की गूंज के साथ उनको नमन किया। इस मौके पर गुजरात में अतिथि गृह बनाने की घोषणा की गई। इसके लिए भूमि और धन दान की भी शुरुआत हो गई। महंत शेषनाथ ने पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। देर शाम सात्विक यज्ञ और आनंद आरती के साथ अनुयायी विदा हुए।
20वीं पुण्यतिथि पर पंथश्री हजूर उदित नाम साहेब की समाधि पर अनुयायियों की भीड़ सुबह से जुटने लगी थी। गुरु महिमा पाठ के बाद समाधि पर पुष्प और चादर अर्पित किया गया। पंथश्री अर्ध्यनाम साहेब ने चादर अर्पित की। इसके बाद उन्होंने संस्मरण सभा में कहा कि उदित नाम साहेब ने कबीरपंथ के उत्थान के लिए जो योगदान दिया उसे हमेशा याद किया जाएगा। इस मौके पर धर्माधिकारी सुधाकर शास्त्री ने भी उदित नाम साहेब के जीवन-व्यक्तित्व पर विस्तार से रोशनी डाली। भेष एवं सेकव पंच कमेटी के संतों के अलावा सैकड़ों अनुयायियों ने भंडारे में हिस्सा लिया। शाम को आनंद आरती में भी अनुयायियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।