{"_id":"5a2460344f1c1b60678bf23e","slug":"101512333364-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम आवास से खाली कराए अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम आवास से खाली कराए अवैध कब्जे
Updated Mon, 04 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवपुर। इंद्रपुर में बने कांशीराम आवास में रविवार को अवैध कब्जेदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। वीडीए, प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर 30 अवैध कब्जेदारों को बाहर खदेड़ दिया और आवास खाली करा दिए गए। यहां 434 आवासों में अवैध ढंग से लोग कब्जा कर रह रहे हैं। वीडीए सचिव विशाल सिंह, एसीएम प्रथम सुशील कुमार गौंड, एसीएम चतुर्थ नीता यादव, सीओ कैंट और शिवपुर थानाध्यक्ष की मौजूदगी में दिनभर कार्रवाई चली।
एडीएम सिटी वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि मंगलवार तक बाकी बचे 404 आवासों को भी अवैध कब्जेदारों से खाली करा लिया जाएगा। कांशीराम आवास में 434 आवास अभी तक किसी को आवंटित नहीं किए गए हैं। उसमें बतौर किराएदार और कब्जा करके रह रहे लोगों से आवास खाली कराए जा रहे हैं। रविवार को चले अभियान के दौरान 30 आवास खाली कराए गए। जो लोग अभी कब्जा किए हुए हैं उन्हें सोमवार तक की मोहलत दी गई है। इन आवासों को खाली कराकर पात्रों को आवंटित किया जाएगा।