{"_id":"5a133e9d4f1c1b69678bce85","slug":"101511210653-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर छाया पद्मावती का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर छाया पद्मावती का मुद्दा
Updated Tue, 21 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सोशल मीडिया पर भी फिल्म ‘पद्मावती’ का मुद्दा छाया हुआ है। एक वर्ग फिल्म के विरोध में हो रहे प्रदर्शन आदि की तस्वीरें और इतिहास के तथ्यों को शेयर और पोस्ट कर रहा है तो दूसरी तरफ फिल्म के समर्थन में भी एक से बढ़कर एक रोचक पोस्ट किए जा रहे हैं। समर्थकों के निशाने पर करणी सेना भी है।
पद्मावती पर जारी विवाद सड़कों से सोशल मीडिया तक फैल गया है। फिल्म के प्रदर्शन को लेकर थियेटरों को आग के हवाले करने, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को धमकी का मामला सोशल मीडिया पर सरगर्म है। फेसबुक से ट्विटर तक विरोधियों और समर्थकों के बीच छिड़े घमासान के बीच एक से एक दिलचस्प पोस्ट सामने आ रहे हैं।
आर्शिया कहती हैं कि पद्मावती के इतिहास को लेकर बालीवुड फिल्म को लेकर इतना बखेड़ा खड़ा किया जा रहा है जबकि दक्षिण भारतीय फिल्मों के लेकर कोई कुछ नही बोलता जहां फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉयोलॉजी, मेडिकल सहित सभी की थ्योरी के साथ मजाक किया जाता है। कुछ लोगों ने इस विवाद पर पूछा कि राजस्थान में करणी सेना और कश्मीर की हुर्रियत में क्या अंतर है। सौम्या और राजेश ने ट्विट कर इस विवाद का कारण मुफ्त में फिल्म देखने का हथकंडा बताया। साहिल और कामेश सहित हजारों यूजर्स इस मुद्दे पर ‘ओउम् शांति’ की अपील भी कर रहे हैं। व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक आदि पर घमासान जारी है।