फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   महापुरुषों को नमन कर मृदुला ने किया नामांकन

महापुरुषों को नमन कर मृदुला ने किया नामांकन

Wed, 08 Nov 2017 02:22 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
महापुरुषों को नमन कर मृदुला ने किया नामांकन
वाराणसी। भाजपा की मेयर प्रत्याशी मृदुला जायसवाल मंगलवार को महापुरुषों को नमन करते हुए लंबे जुलूस के साथ नामांकन करने पहुंचीं। ढोल-नगाड़े की थाप के साथ कार्यकर्ता नाचते-थिरकते जुलूस के आगे चल रहे थे। तकरीबन चार सौ मीटर लंबे नामांकन जुलूस में पैदल, दो पहिया और चार पहिया वाहनों से कार्यकर्ता-नेता चल रहे थे। जगह-जगह प्रत्याशी का स्वागत हुआ और पुष्पवर्षा की गई। कचहरी पहुंचते-पहुंचते काफिला और बड़ा होता गया।
विज्ञापन

पहले सिगरा स्थित बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ नामांकन जुलूस शुरू हुआ। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर राज्य मंत्री एवं शिवपुर विधायक अनिल राजभर की अगुवाई में जुलूस आगे बढ़ा। एक गाड़ी पर प्रत्याशी तो दूसरी गाड़ी पर मंत्री के अलावा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, पूर्व महापौर राम गोपाल मोहले और कौशलेंद्र सिंह, पूर्व विधायक श्यामदेव रायचौधरी, एमएलसी केदारनाथ सिंह रहे। जुलूस की देखरेख के लिए निकाय चुनाव प्रभारी सलिल विश्नोई और सह प्रभारी संतोष सिंह पैदल चल रहे थे।
विज्ञापन

जुलूस सिगरा से गुलाब बाग होेते हुए जैसे ही राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की ओर बढ़ा, वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने मृदुला का जोरदार स्वागत किया। राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी और क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य की देखरेख में मलदहिया चौराहे पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर मृदुला ने माल्यार्पण किया। यहां से जुलूस अंधरापुल होते हुए मिंट हाउस तिराहा पहुंचा। यहां स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद अंबेडकर पार्क स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद प्रत्याशी सहित सभी नेता नामांकन के लिए पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां विधायक रवींद्र जायसवाल, अवधेश सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी सहित कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed