{"_id":"59ff7a154f1c1b9e678b9aa7","slug":"101509915157-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों में बसा गंगा आरती और दीपदान का दृश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों में बसा गंगा आरती और दीपदान का दृश्य
Updated Mon, 06 Nov 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भारत विकास परिषद की ओर से देव दीपावली के उपलक्ष्य में दीप डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्लब के सदस्यों ने जमकर धमाल मचाया। भेलूपुर स्थित लान में रविवार को आयोजित कार्यक्रम का आकर्षण गंगा में दीपदान का प्रतीकात्मक स्वरूप रहा। तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम एवं वंदेमातरम का गायन हुआ।
दीप डांडिया का आगाज संस्था के बच्चों द्वारा देव दीपावली पर आधारित लघु नाटिका के मंचन से किया गया। दशाश्वमेध घाट की विश्वप्रसिद्ध आरती का प्रतीकात्मक मंचन भी मंत्रमुग्ध कर देने वाला था। संस्था की महिलाओं ने गुजरात के लोकनृत्य कला सनेड़ो पर बेजोड़ प्रस्तुति दी। इसके बाद लाइव बैंड की प्रस्तुति भी शानदार रही। लाइव बैंड पर संस्था के सदस्यों ने जमकर डांडिया नृत्य किया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न वर्गों में पुरस्कार भी बांटे गए।
कार्यक्रम के संयोजक अनुराधा अग्रवाल, कीर्ति डेरोलिया, राजीव शाह व अभय अग्रवाल थे। इस दौरान आलोक कपूर, प्रवीण कपूर, संजय अग्रवाल, अजय साहनी, मनमोहन लोहिया, संगीता मानसिंहका, रचना कपूर, रूचि माहेश्वरी, विधि कपूर आदि मौजूद थीं। मंच संचालन अनिल जाजोदिया एवं अनिल अग्रवाल ने किया।