फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बैटरी चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

बैटरी चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Thu, 26 Oct 2017 02:26 AM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
बैटरी चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
वाराणसी। ई-रिक्शा से बैटरी चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को चेतगंज पुलिस ने मंगलवार की रात जगतगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। तीनोें के पास से ई-रिक्शा की चार बैटरी बरामद की गई है। तीनों की शिनाख्त हुकुलगंज के सुंदरम वर्मा, पिशाचमोचन क्षेत्र की रमाकांत कालोनी के नरेश यादव उर्फ मराठी और जगतगंत के चंदन विश्वकर्मा के तौर पर हुई है। तीनों को बुधवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी चेतगंज सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि इंस्पेक्टर चेतगंज राजीव रंजन उपाध्याय को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जगतगंज तिराहे पर ई-रिक्शा की एक बैटरी के साथ मौजूद तीन लोग बैटरी चुराने वाले गिरोह के सदस्य हैं। इस सूचना पर इंस्पेक्टर चेतगंज ने चौकी प्रभारी नाटीइमली विश्वनाथ प्रताप सिंह, राजीव सिंह व वैद्यनाथ सिंह के साथ घेरेबंदी कर तीनोें को गिरफ्तार किया। तीनों की निशानदेही पर तीन और बैटरी बरामद की गई। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर इस गिरोह से के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed