{"_id":"59dd2e884f1c1bcf538b6aa2","slug":"101507667592-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उठेगा आरोपों से पर्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उठेगा आरोपों से पर्दा
Updated Wed, 11 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान रविवार की रात सोनभद्र के बीजपुर निवासी युवक चंद्रिका पनिका की मौत के मामले में किडनी निकालने के आरोप से पर्दा अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उठ सकेगा। सोमवार को परिवारीजनों के हंगामा मचाने के मंगलवार की दोपहर पोस्टमार्टम कराया गया। शाम छह बजे के करीब शव परिवारीजनों को सुपुर्द कर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने अंतिम संस्कार किया। मृतक के भाई रमेश पनिका की ओर से चिकित्सकों पर किडनी निकालने का आरोप लगाते हुए लंका थाने में दी गई तहरीर पर अब तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
चंद्रिका पनिका (28) बीते पांच अक्तूबर की शाम बाइक से अपनी ससुराल बैढ़न जा रहा था। रास्ते में किसी वाहन से उसकी टक्कर हो गई और वह बेहोश हो गया। उसे एनटीपीसी के बीजपुर स्थित अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसके अंगूठे और सिर में चोट लगने की जानकारी दी। कुछ देर इलाज के बाद उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। रमेश ने बताया कि पांच अक्तूबर की रात 11:30 बजे वे ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां रेड जोन के एक चिकित्साधिकारी ने भर्ती कर इलाज किया। अगले दिन उसे दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया। रविवार की रात चिकित्सक ने चंद्रिका की हालत गंभीर होने की जानकारी दी और कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। रमेश ने बताया कि उसके पेट पर गहरा कटे का निशान था। आरोप लगाया था कि ऑपरेशन के दौरान चिकित्सक ने उसकी किडनी निकाल ली है। इस बारे में लंका थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम हो गया है। रिपोर्ट बुधवार को मिलेगी। रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगा कि किडनी निकाली गई थी या नहीं।