{"_id":"59dbdc0e4f1c1b6e548b66e0","slug":"101507580942-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी पंक्ति के पदाधिकारियों को सौंपा निकाय चुनाव का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी पंक्ति के पदाधिकारियों को सौंपा निकाय चुनाव का जिम्मा
Updated Tue, 10 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भाजपा ने निकाय चुनाव में सह प्रभारी पदों पर सेकेंड लाइन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इनमें ज्यादातर पदाधिकारी वे हैं, जो विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट के दावेदार थे और उन्हें टिकट नहीं दिया जा सका था। अब इन सह प्रभारियों को अपने-अपने जिलों से दूर दूसरे जिलों में भेजा गया है, ताकि वे वहां पर अपनी सांगठनिक क्षमता का प्रदर्शन करें और स्थानीय राजनीति से दूर रहे हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि अगले विधानसभा चुनाव तक इन सह प्रभारियों को चुनाव प्रबंधन का और अनुभव हासिल हो सके।
काशी प्रांत के कई पदाधिकारियों को प्रभारी और सह प्रभारी बनाया गया है। काशी प्रांत से अशोक धवन को इलाहाबाद जिले का प्रभारी बनाया है। इसी प्रकार जौनपुर की पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी को फीरोजाबाद, शिवनाथ यादव को कानपुर, महेश चंद्र श्रीवास्तव को फैजाबाद और अशोक तिवारी को सोनभद्र जिले का सह प्रभारी बनाया गया है।
काशी प्रांत के दो नगर निगम, 19 नगर पालिका और 56 नगर पंचायतें आती हैं। स्थानीय स्तर पर वाराणसी जिले का प्रभारी सुरेश सिंह और महानगर का प्रभारी चंद्रशेखर उपाध्याय को बनाया गया है। प्रभारियों का काम वार्ड समितियों का गठन करना है। प्रभारी और सह प्रभारी चुनाव संचालन समिति के बीच सामंजस्य बनाने के साथ ही कमियों को दूर कराएंगे। हर वार्ड में सम्मेलन कर कार्यकर्ताओं को एकजुट करेंगे। बनारस निकाय चुनाव के लिए कानपुर के पूर्व विधायक और प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई को प्रभारी और बस्ती प्रदेश मंत्री संतोष सिंह को सह प्रभारी बनाया है।