{"_id":"59d544a44f1c1baa538b5a0a","slug":"101507148964-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घाटों पर चेयर लिफ्ट लगाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घाटों पर चेयर लिफ्ट लगाने की तैयारी
Updated Thu, 05 Oct 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। चेयर लिफ्ट की योजना परवान चढ़ी तो गंगा स्नान के लिए आने वाले बुजुर्गों-दिव्यांगों को घाटों की सीढ़ियां चढ़ने-उतरने से निजात मिल जाएगी। पीएचडी चैंबर आफ कॉमर्स की ओर से पांच प्रमुख गंगा घाटों पर चेयर लिफ्ट लगाने की तैयारी है। संस्था के प्रतिनिधियों ने इस सिलसिले में बुधवार को नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल से मुलाकात की। उन्हें योजना की रूपरेखा की जानकारी दी।
गंगा स्नान या फिर घूमने-टहलने यहां आने वाले दिव्यांगों और बुजुर्गों को घाट की सीढ़ियां उतरने-चढ़ने में खासी परेशानी होती है। चेयर लिफ्ट लगने के बाद वे घाट के ऊपरी छोर से आसानी से किनारे जलधारा से लगी सीढ़ियों तक आ-जा सकेंगे। पीएचडी चैंबर आफ कॉमर्स की ओर से सीएसआर के तहत ही शहर में सौ इलेक्ट्रिक कारों को भी दौड़ाने की तैयारी है। साथ ही, घाटों की खराब छतरियों को भी बदलने की तैयारी है। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि चेयर लिफ्ट के लिए अभी घाटों का चयन नहीं किया गया है। संस्था से पूरी कार्ययोजना मांगी गई है। उसके बाद घाट चिह्नित कर उन्हें सौंपे जाएंगे।