{"_id":"59b2fea74f1c1bfa7f8b5368","slug":"101504902823-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 थानों ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 थानों ने संभाला मोर्चा
Updated Sat, 09 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू का माहौल बिगड़ने की सूचना के कुछ देर बाद ही शहर के सभी थानों को वायरलेस के जरिए बीएचयू पहुंचने का निर्देश दिया गया। कुछ ही देर में 14 थानों फोर्स पहुंच गई। पांच सीओ के साथ एसपी सिटी दिनेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। पत्थरबाजी की घटना के बाद पुलिस ने उपद्रवी छात्रों को खदेड़ कर हॉस्टल में भेजा।
एडीएम सिटी वीरेंद्र पांडेय और एसपी सिटी दिनेश सिंह लगातार बीएचयू प्रशासन और दोनों गुटों के संपर्क में थे। रात दस बजे के बाद मामला शांत होने के बाद अधिकारी वहां से रवाना हुए। हालांकि हंगामा खत्म होने तक एसएसपी आरके भारद्वाज नहीं पहुंचे थे। अधिकारियों का कहना था कि रैगिंग की घटना को लेकर छात्रों में विवाद हुआ है। आगे ऐसी घटना न हो इसके लिए बीएचयू प्रशासन को भी सख्त कदम उठाना चाहिए। एसपी सिटी दिनेश सिंह का कहना है कि बवाल खत्म होने के बाद एहतियातन मौके पर पांच थानों की फोर्स और एक कंपनी पीएसी तैनात कर दी गई है। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। देर रात तक किसी पक्ष की ओर से लंका थाने पर तहरीर नहीं दी गई थी।