{"_id":"59ac67364f1c1b5c738b4ef5","slug":"101504470838-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडुवाडीह में अपार्टमेंट से युवक गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडुवाडीह में अपार्टमेंट से युवक गिरा, मौत
Updated Mon, 04 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना अंतर्गत गणेशपुर पहाड़ी स्थित निर्माणाधीन अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से संदिग्ध हाल में गिरे विकास यादव (18) की शनिवार की देर रात मौत हो गई। विकास के पिता सुरेश यादव की तहरीर पर मंडुवाडीह थाने में उसके आठ दोस्तों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और आपराधिक षड्यंत्र सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही, चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारीजनों को सुपुर्द कर दिया।
मंडुवाडीह थाना अंतर्गत नाथूपुर निवासी सुरेश यादव के अनुसार उनके चार बच्चों में दूसरे नंबर का विकास शनिवार की शाम चंदौली के धीना थाना के माधोपुर स्थित अपने पैतृक आवास से दादी को लाने गया था। पिता का आरोप है कि इसी दौरान विकास के दोस्तों ने उसे जरूरी काम का हवाला देकर वापस वाराणसी बुलाया। गणेशपुर पहाड़ी स्थित एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल में दोस्तों ने विकास के साथ बीयर पार्टी की। इसी दौरान किसी ने विकास को धक्का दे दिया और जमीन पर गिरने से उसकी मौत हो गई। पिता सुरेश ने बताया कि घटना के बाद शनिवार की देर रात क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में विकास को छोड़कर उसके साथी भाग निकले। किसी तरह से सूचना मिली तो परिवारीजन अस्पताल पहुंचे। पिता सुरेश की तहरीर पर पुलिस ने रोहनिया के मड़ाव निवासी सत्यम सिंह सहित आठ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मामले को लेकर मड़ाव के पिंकू पांडेय व रोहित मिश्रा, नाथूपुर के चंदन और डीरेका के दिग्विजय को गिरफ्तार किया गया है। शेष अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
छह माह पहले हुई थी मां की मौत
शहर के एक हास्पिटल में गार्ड सुरेश ने बताया कि विकास पूरे परिवार का दुलारा था। वैवाहिक समारोह में विकास चाट स्टाल लगाने के साथ ही मौसम के अनुसार दूसरे कामकाज भी कर लेता था। सुरेश ने बताया कि छह माह पूर्व ही पत्नी की मौत हुई थी। किसी तरह से इस सदमे से उबर पाया था कि जवान बेटे ने हमेशा के लिए साथ छोड़ दिया। बीएचयू स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर सुरेश का रोना-बिलखना देख मौजूद लोगों की आंखें भी डबडबा जा रही थीं।
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान से गिरे मजदूर की मौत, केस दर्ज
वाराणसी (ब्यूरो)। लंका थाना अंतर्गत भगवानपुर में निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान से गिरकर शनिवार को मजदूर गणेश (35) की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, मामले को लेकर गणेश के भाई दिवेश की तहरीर पर मकान मालिक बबलू सिंह के खिलाफ लंका थाने में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मिर्जापुर के अदलहाट निवासी गणेश के भाई दिवेश ने बताया कि मकान मालिक ने तीसरे मंजिल की बीम की प्लेट खोलने के लिए गणेश को भेजा था। गणेश ने इंकार किया था लेकिन मकान मलिक के दबाव पर वह प्लेट खोलने गया और उसी दौरान नीचे गिर गया। आननफानन में गणेश को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।