फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ककरहिया के विकास ने बजरंग नगर के मिथलेश को पटका

ककरहिया के विकास ने बजरंग नगर के मिथलेश को पटका

Mon, 28 Aug 2017 02:12 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
ककरहिया के विकास ने बजरंग नगर के मिथलेश को पटका
वाराणसी। प्रधानमंत्री के आदर्श गांव ककरहिया मल्लों के दांवपेंच का गवाह बना। कोरौत का पहलवान मोहांव के पहलवान पर भारी रहा तो ककरहिया का पहलवान कोरौत के पहलवान पर, बजरंग नगर का चमांव पर, धुईया के पहलवान ने मुंगवार के पहलवान को पटखनी दी तो खालिसपुर के पहलवान ने कोटवां के पहलवान को चित करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

रविवार को ककरहिया में जिला स्तरीय ग्रामीण फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में वाराणसी के दो दर्जन से अधिक गांवों के 180 पहलवानों ने हिस्सा लिया। सुबह से शुरू हुई कुश्ती देर शाम तक चली जिसमें 179 जोड़ी कुश्ती-दंगल की प्रतियोगिता हुई। हजारों की संख्या में उमड़े ग्रामीणों ने पहलवानों का जमकर उत्सावर्धन किया। सबसे रोचक मुकाबला 75 किलोग्राम भार वर्ग का रहा। इसमें ककरहिया के विकास सिंह ने बजरंग नगर के मिथिलेश यादव को अपने दांव से पटक दिया। हालांकि दोनों पहलवानों ने एक दूसरे पर कई दांव आजमाएं लेकिन ककरहिया के विकास सिंह बजरंग नगर के मिथिलेश पर भारी पड़े।
विज्ञापन

40 किलोग्राम भार वर्ग में नचनियाबीर के पहलवान अनिल यादव ने कोरौत के विशाल यादव को पटखनी दी। 45 किलोग्राम भारवर्ग मोहांव के धर्मवीर यादव ने कोरौत के अनीष कुमार को दांव दिखाकर चित कर दिया। 50 किलोग्राम भार वर्ग में मवईया के अनिल चौहान कोरौत के धीरज यादव को पटक दिया। 55 किलोग्राम भार वर्ग में ककरहियां के महेश कुमार यादव ने कोरौत के बृजेश यादव को पटखनी दी। 60 किलोग्राम भारवर्ग में चमांव के बृजेश चंद यादव ने ककरहियां के जयचंद पटेल को पटक दिया। 65 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले में कोरौत के मनीष कुमार ने नचनियाबीर के श्याम सुंदर मौर्या को पटखनी दी। 70 किलोग्राम वर्ग में मूंगवार के सतीश पाल ने कछवां रोड के अनिल कुमार को पटखनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुश्ती में बनारस के ककरहिया, कौरौत, बजरंगनगर, चमांव, धुईयां, मुंगवार, अजगरा, मोहांव, किलबिलवां, गौराकलां, खालिसपुर, भट्ठी, कोटवां, रैपुरा, बनियापुर, लालपुर आदि गांवों के अखाड़ों से आए 180 पहलवानों ने शिरकत की थी। मैच के रेफरी राजेश कुमार, प्रेमशंकर तिवारी, रोशन लाल, रामनरेश यादव, विनोद चौधरी, गोरखनाथ यादव, सुरेंद्र यादव रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन व पुरस्कार वितरण रोहनिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान जिला कुश्ती संघ के सचिव बलराम मिश्रा, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के सचिव प्रेम कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी श्यामसुंदर मिश्रा समेत कई पहलवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed