{"_id":"59a32da64f1c1b1c0b8b4be4","slug":"101503866278-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों का हाल देखने कार से निकले सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों का हाल देखने कार से निकले सीएम
Updated Mon, 28 Aug 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सीएम ने रविवार को हेलीकॉप्टर के बजाय गाड़ी से सड़क मार्ग से निरीक्षण पर निकले। उन्हें बेलवरिया में आयोजित ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम में हेलीकॉप्टर से जाना था लेकिन अचानक सुबह कार्यक्रम बदल गया। सीएम के सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पर जाने की सूचना के बाद प्रशासनिक अमला सकते में आ गया। पहले तो अफसरों ने पूरा जोर लगा दिया कि सीएम सड़क मार्ग से न जाएं पर कुछ तो योगी आदित्यनाथ के मन में भी था जिसे वे अपनी आंखों से देखना चाहते थे। इसके बाद आननफानन में खस्ताहाल सड़कों के गड्ढे पाटने की नाकाम कोशिश की जाने लगी।
पार्टी के विधायकों समेत शहर के प्रबुद्धजनों ने शहर की सड़कों की बदहाली के बारे में सीएम को बताया था और हालात में बदलाव की मांग भी रखी थी। इस सच को अपनी कसौटी पर परखने के लिए सीएम सड़क मार्ग से निकले।
थाने के सामने की सड़क पर थे गड्ढे और भरा था पानी
सीएम योगी कैंट थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। मगर, कैंट थाने के सामने के आसपास की सड़क का गड्ढा नहीं भरा जा सका। इसे लेकर पुलिस अधिकारियों में नाराजगी देखी गई लेकिन मामला छावनी क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण कोई कुछ कहने की स्थिति में नहीं दिखा।