फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चोलापुर में गला रेत कर अधेड़ व्यक्ति की हत्या

चोलापुर में गला रेत कर अधेड़ व्यक्ति की हत्या

Sat, 26 Aug 2017 02:23 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
चोलापुर में गला रेत कर अधेड़ व्यक्ति की हत्या
दानगंज। चोलापुर थाना अंतर्गत बेला गांव में बेला-हरिहरपुर मार्ग के किनारे शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ का खून से लथपथ शव मिला। अधेड़ का गला धारदार हथियार से रेता गया था और चेहरे को ईंट-पत्थर से कूचा गया था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। अधेड़ की शिनाख्त नहीं हो सकी है और उम्र तकरीबन 50 वर्ष बताई गई है। बिना शर्ट और बनियान के सिर्फ लुंगी पहने अधेड़ की पुलिस ने तलाशी ली तो अंडरवियर से 28500 रुपये मिले। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि लूट की नीयत से अधेड़ की हत्या की गई है और शिनाख्त न होने पाए इसके लिए चेहरे को कूच दिया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार अधेड़ का शव जहां बरामद हुआ है उससे कुछ दूर वर्ष 2010 में भी एक युवक की हत्या कर दी गई थी। उधर, पुलिस के साथ मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची। क्षेत्राधिकारी पिंडरा ने बताया कि शव के संबंध में जिले भर के थानों के साथ ही पड़ोस के आजमगढ़ जिले में सूचना दे दी गई है। आगामी 72 घंटे तक शव की शिनाख्त का प्रयास किया जाएगा। शिनाख्त न होने पर पुलिस पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कराएगी। वहीं, घटना के संबंध में इलाके के दो संदिग्ध युवकों को लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed