फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   वाराणसी में आज राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन का शंखनाद

वाराणसी में आज राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन का शंखनाद

Wed, 23 Aug 2017 01:47 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी में आज राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन का शंखनाद
वाराणसी। वाराणसी में बुधवार को राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन का शंखनाद होगा। भारत माता मंदिर सिगरा में स्वदेशी अपनाने को लेकर विशाल जनसभा की गई। इसमें मुख्य वक्ता केएन गोविंदाचार्य होंगे। इस कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि सुभाष चंद बोष की परपोती राजश्री चौधरी होंगी। यह बात राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन केराष्ट्रीय संयोजक पवन श्रीवास्तव ने मंगलवार को पराड़कर भवन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि त्योहार हमारे देश में मनाया जाता है पर उत्पाद चाइना के प्रयोग में लाए जाते हैं। करोड़ों रुपये विदेश चला जाता है। उन्होंने बताया कि चाइनीज सामान का विरोध और स्वदेशी के प्रयोग के आह्वान के साथ तीन बजे भारत माता मंदिर में कार्यक्रम आयोजित होगा। दोपहर बाद तीन बजे लंका से बाइक रैली और मलदहिया से पैदल मार्च भारत माता मंदिर पहुंचेगा। प्रेसवार्ता को संबोधित करने के दौरान राजश्री ने कहा कि चाइना हमारे यहां ही व्यापार करता है और हमें ही आंख दिखाता है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान चाइनीज सामानोंकी होली जलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर आंदोलन के चलते करोड़ों का नुकसान चाइना को उठाना पड़ा था। दशहरा और दीपावली पर भी चाइनीज सामानों का जबरदस्त विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed