फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एपेक्स कॉलेज को आईएनसी से मान्यता नहीं

एपेक्स कॉलेज को आईएनसी से मान्यता नहीं

Thu, 06 Jul 2017 02:31 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
एपेक्स कॉलेज को आईएनसी से मान्यता नहीं
वाराणसी। एपेक्स कॉलेज आफ नर्सिंग में परीक्षा और मान्यता की शिकायत के बाद जहां धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है वहीं आरटीआई में मान्यता को लेकर चौकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. अवधेश दीक्षित के आवेदन पर इंडियन नर्सिंग काउंसिल(आईएनसी) ने सत्र 2017-18 में प्रवेश के लिए मान्यता न दिए जाने का जवाब दिया है। उधर जवाब आने के बाद 2015 में प्रवेश लेने वाली छात्राओं ने एक बार फिर परीक्षा न कराने के विरोध में धरना दिया।
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. अवधेश दीक्षित ने छह जून 2017 को आरटीआई के माध्यम से आईएनसी से एपेक्स कॉलेज को बीएससी नर्सिंग की पहली बार मान्यता मिलने और उसकी प्रमाणित छायाप्रति मांगी थी। साथ ही सीटों की संख्या, अप्रूवल की छाया प्रति के साथ अनियमितता पर की गई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी मांगी थी। 30 जून को आईएनसी के सचिव रंजीत कौर ने जो जवाब भेजा है, उसमें यह बताया कि पहली बार तीन नवंबर 2009 में संस्था को बीएससी नर्सिंग में 50 सीट की अनुमति मिली थी। साथ ही यह भी बताया है कि सत्र 2017-18 के लिए संस्था को मान्यता नहीं दी गई है। अवधेश ने बताया कि आईएनसी सचिव ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलसचिव से कॉलेज को दी गई मान्यता का आधार मांगा है। साथ ही विश्वविद्यालय से नर्सिंग साइंस की फेकल्टी होने के बारे में भी रिपोर्ट मांगी है। सचिव ने यह भी कहा है कि नियमानुसार किसी अन्य कॉलेज को संबद्धता से देने से पहले विश्वविद्यालय के पास खुद नर्सिंग की मान्यता का होना जरूरी है। उधर इसकी जानकारी होने के बाद छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के अंदर धरना दिया। बताया कि 22 महीने बाद अब तक परीक्षा न कराने से परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान छात्रों ने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। बता दें कि 13 मई को इसी मामले में नर्सिंग छात्र काशीनाथ एवं अन्य छात्र-छात्राओं की तहरीर पर लंका थाने में कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

आरटीआई के जवाब में कॉलेज को सत्र 2017-18 में मान्यता न दिए जाने की बात गलत है। आईएनसी ने अपने एक पत्र के माध्यम से मान्यता को लेकर फेकेल्टी पूरा करने की बात कही है। जिसके बारे में नियमानुसार कार्रवाई कर 30 जून के पहले ही जवाब भेजा जा चुका है। अभी आईएनसी की वेबसाइट पर मान्यता सूची जारी होनी बाकी है।-संजीव सिंह, एक्जीक्यूटिव आफिसर, एपेक्स कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed