{"_id":"59541b044f1c1b8f388b4617","slug":"101498684164-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैंप पर उतरीं मम्मी, बेटियों ने कृतियों में भरे रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैंप पर उतरीं मम्मी, बेटियों ने कृतियों में भरे रंग
Updated Thu, 29 Jun 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भारत विकास परिषद महामना की ओर से डिगिया जैतपुरा स्थित ए स्कूल आफ गुरुकुल में बुधवार को आयोजित मॉम एंड किड्स कार्यक्रम में मम्मियों ने जहां रैंप पर उतरकर तालियां बटोरी तो बेटियों ने चित्रकारी में जो कमाल दिखाया वह काबिले तारीफ रहा।
परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश के जन्म दिन पर आयोजित कार्यक्रम में खेलकूद प्रतियोगिताएं भी हुई। इस दौरान क्यूट मॉम कांटेस्ट में बच्चों के साथ आईं उनकी मम्मी जब रंग-बिरंगे परिधानों में सजकर मंच पर उतरीं तो सभी की निगाहें उनकी ओर ही टिकी रहीं। मंच पर महिलाओं के बीच खेल, गायन और नृत्य प्रतियोगिता कराई गई। सबमें एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी रही। उधर बच्चों के लिए आयोजित रंगीला पेंटिंग कांटेस्ट में प्रतिभागियों ने कैनवास पर चित्रकारी के जरिए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने वाले चित्रों में रंघ भरे। इस दौरान महिलाओं को अनुपयोगी हो चुके सामान से दैनिक जीवन में उपयोगी सामान बनाकर उससे रोजगार करने के बारे में जानकारी दी गई तो सौंदर्य निखारने के लिए ब्यूटी टिप्स भी दिए गए। इस दौरान शैली जायसवाल की ओर से प्रस्तुत शिव तांडव नृत्य आर्कषण का केंद्र रहा। विजेताओं को स्मृति चिह्न प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। संचालन प्रियंका सिंह, प्रिया वर्मा और धन्यवाद ज्ञापन नीलिमा वर्मा, रोजी जायसवाल ने किया। इस दौरान डॉ. प्रियंका जायसवाल, नमिता जायसवाल, प्रीति गुप्ता, सुषमा वर्मा, संगीता राय आदि मौजूद रहीं।