{"_id":"5954164c4f1c1b14238b472e","slug":"101498682956-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन की मौत
Updated Thu, 29 Jun 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछवा रोड/रोहनिया/बड़ागांव। मिर्जामुराद और रोहनिया थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में किसान कमलाशंकर पटेल (62) और सिक्योरिटी गार्ड बृजेश कुमार सिंह (45) की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, बड़ागांव क्षेत्र में अनियंत्रित बाइक गड्ढे में पलटने से एक की मौके पर मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कछवा रोड बाजार में बुधवार की भोर सड़क पार करते समय चित्रसेनपुर के कमलाशंकर पटेल को इलाहाबाद से वाराणसी जा रही स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मारी। गंभीर रूप से घायल कमलाशंकर को परिवारीजन उपचार के लिए वाराणसी ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद चालक स्कार्पियो लेकर मौके से भाग निकला। उधर, रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय में मंगलवार की रात बाइक सवार मिर्जापुर के कछवा के चड़िया का सिक्योरिटी गार्ड बृजेश कुमार सिंह खड़े ट्रक के पीछे तेजी से जा टकराया। हादसे में मौके पर ही बृजेश की मौत हो गई। बताया जाता है कि बृजेश वाराणसी में ड्यूटी से खाली होकर अपने घर जा रहा था।
वहीं, बड़ागांव क्षेत्र के रामनगर में ब्रह्म बाबा के मंदिर के पास बुधवार की शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में बाइक सवार दूधनाथ सरोज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे व्यक्ति प्रमोद को भी हाथ पैर में चोटें आई हैं। क्षेत्र के हथिवार गांव निवासी दूधनाथ अपने प्रमोद के साथ बाइक से भांजे से मिलने के लिये बसनी गांव जा रहे थे।