{"_id":"5938371a4f1c1bfb048b45bc","slug":"101496856346-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। तहसील स्तरों पर 10-10 बड़े बकायेदारों के खिलाफ वसूली की कार्रवाई करने के साथ ही आरसी का नियमित मिलान कराकर सरकारी जमीनों को सुरक्षित किया जाएगा। ये बातें डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में बुधवार को मासिक स्टाफ समीक्षा बैठक में कही।
एसडीएम और तहसीलदारों के साथ ही कर-करेत्तर से जुड़े अधिकारियों को दायित्व बोध कराते हुए कहा कि लक्षित वसूली में सुधार लाएं। मत्स्य पालन के लिए ग्राम समाजों के तालाबों का आवंटन करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि आम आदमी बीमा योजना एवं कृषक दुर्घटना बीमा योजना के लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जाए।
उन्होंने परिवहन विभाग, वाणिज्य कर विभाग, आबकारी विभाग, खनिज विभाग एवं मंडी कर आदि के अधिकारियों के साथ ही एसडीएम को प्रवर्तन कार्य करके राजस्व वसूली में तेजी लाने को कहा। राजस्व विभाग के विविध देयों के सभी मदों के वसूली लक्ष्य के सापेक्ष एसडीएम एवं तहसीलदार पूरा करेें। एडीएम उमाकांत त्रिपाठी से राजस्व वसूली की नियमित समीक्षा करते हुए वसूली में रुचि न लेने वाले अमीनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने सभी अधिकारियों को आईजीआरएस पोर्टल खोलकर नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षु आईएएस अतुल वत्स, डीएफओ एसबीएस सिंह, एसडीएम विशाल यादव, एसडीएम शादाब असलम, दुद्धी एसडीएम भानु प्रताप सिंह, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मधुसूदन दुबे, एआरटीओ एसपी सिंह, अवधेश राय, तहसीलदार नन्दलाल सिंह आदि मौजूद रहे।