फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   100th loco rail engine ready this year dedicated to the nation

बइस साल तैयार 100वां लोको रेल इंजन राष्ट्र को समर्पित

Sun, 01 Aug 2021 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
100th loco rail engine ready this year dedicated to the nation
बरेका में महाप्रबंधक अंजली गोयल की उपस्थिति में शनिवार को न्यू लोको टेस्ट शॉप में वित्तीय वर्ष 2021-22 में निर्मित 100वें रेल इंजन डब्ल्यूएजी9एचसी को कोरोना वॉरियर्स (स्वास्थ्य कर्मियों) द्वारा पूजन के बाद हरी झंडी दिखाकर राष्ट्र को समर्पित किया गया। यह मालवाहक विद्युत लोको रेल इंजन छह हजार टन की मालगाड़ी को खींचने में सक्षम है। रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम की वजह से 15 से 20 प्रतिशत ऊर्जा की बचत होगी। इसकी अधिकतम गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा है। चालक कक्ष को पूरी तरह से वातानुकूलित बनाया गया है। यह रेल इंजन पूर्व रेलवे के आसनसोल विद्युत लोको शेड में भेजा गया। महाप्रबंधक ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में योगदान देने पर मेडिकल टीम को भी इस इंज को हरी झंडी दिखाने का अवसर दिया। साथ ही कोरोना नियमों का पालन कर उत्पादन जारी रखने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बरेका के 25 फीसदी कर्मचारी दूसरी लहर में प्रभावित हुए। बावजूद 50 प्रतिशत कर्मचारियों ने इस कार्य को पूरा किया है। बताया कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत मिशन में इन इंजनों के निर्माण में लगभग 98 प्रतिशत स्वदेशी उपकरणों का प्रयोग हुआ है। इससे एमएसएमई और घरेलू निर्माण क्षेत्र को काफी सहायता मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed