फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   1006 bigha land covered under ceiling ghorawal sonbhadra

सोनभद्र: सीलिंग के दायरे में आई 1006 बीघा जमीन, उभ्भा कांड के बाद सीएम योगी ने दिए थे जांच के आदेश

Mon, 18 Nov 2019 10:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 18 Nov 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
1006 bigha land covered under ceiling ghorawal sonbhadra
सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र जिले के उभ्भाकांड के बाद जिला प्रशासन ने सहकारी समितियों और काश्तकारों की खतौनियों की जांच कराकर कार्रवाई शुरू कर दी है। घोरावल एसडीएम की जांच में भैसवार गांव के कई काश्तकारों की करीब 1006 बीघा भूमि सीलिंग के दायरे में आ गई है। कई अन्य बड़े काश्तकारों को भी सीलिंग के दायरे में भूमि आने का भय सताने लगा है।

विज्ञापन


घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में 17 जुलाई को समिति की विवादित भूमि को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जिले की सभी समितियों और बड़े काश्तकारों की जमीनों की जांच कर अवैध ढंग से कब्जा की गई जमीन सरकारी खाते में दर्ज कराने का निर्देश दिया था। इसके बाद डीएम एस राजलिंगम ने एडीएम की अध्यक्षता में तीनों तहसीलों के एसडीएम को जमीनों की जांच कर कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया है।
विज्ञापन


घोरावल एसडीएम प्रकाश चंद्र ने बताया कि जांच में पता चला कि भैसवार गांव के कई लोगों ने नियमों के खिलाफ जाकर जमीन अपने नाम दर्ज करा ली है। अभी तक की जांच में सात से अधिक काश्तकारों की लगभग 1006 बीघा जमीन सीलिंग के दायरे में आई गई है। क्षेत्र के अन्य गांवों के बड़े काश्तकारों की खतौनियों की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घोरावल ब्लॉक के भैसवार गांव के कई किसानों की 1006 बीघा जमीन सीलिंग के दायरे में आ गई है। अवैध ढंग से कब्जा की गई जमीनों को मुक्त कराया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ केस भी दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed