फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   100 digital centers will open across the country, SBI

देशभर में 100 डिजिटल सेंटर खोलेगा एसबीआई

Fri, 08 Jan 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Fri, 08 Jan 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
100 digital centers will open across the country, SBI

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) देशभर में जल्द ही 100 डिजिटल शाखाएं खोलेगा। जहां लगभग सभी काम ऑनलाइन होगा। बनारस में भी कुछ सेंटर खोले जाने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन

 ये बातें वाराणसी दौरे पर आईं एसबीआई की चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य ने गुरुवार को कचहरी स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा परिसर मे पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाईटेक शाखाओं में सारे काम ऑनलाइन किए जाएंगे। इससे पैसे जमा करने से लेकर निकालने तक सब कुछ आसानी से हो सकेगा। साथ ही मनी ट्रांसफर को भी ऑनलाइन और पेपरलेस करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया कि ये शाखाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया योजना के तहत खोले जा रहे हैं। एक सवाल के जवाब में बताया कि मुद्रा योजना के तहत जो लक्ष्य रखा गया था एसबीआई उसके काफी करीब पहुंच गया है।
 वाराणसी लगायत पूर्वांचल में इस योजना के ढीले पड़ने के सवाल पर उन्होंने इसको और तेजी प्रदान करने की बात कही।
उन्होंने महिलाओं को एसबीआई की चयन प्रक्रिया में विशेष आरक्षण दिए जाने के सवाल पर कहा कि जो भी नियम है उसमें बदलाव की संभावना फिलहाल नही है। चयन प्रक्रिया हुनर के आधार पर ही की जाएगी।
इससे पूर्व बैंक में ही उन्होंने सामुदायिक सेवाएं बैंकिंग के एक कार्यक्रम में रामकृष्ण अस्पताल को विभिन्न चिकित्सकीय उपकरण तथा फाउलर बेड प्रदान किया।
इन उपकरणों का प्रयोग नेत्र चिकित्सा तथा फिजियोथेरेपी उपचार से संबंधित विभिन्न जटिल जांचों में अत्यंत उपयोगी होगा।
बाद में अस्पताल को 19 लाख 44 हजार पांच सौ छब्बीस रुपये का चेक सहयोग राशि के रूप में प्रदान किया गया। वहीं, मिर्जापुर के गदाधर गांव में शिक्षा तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था को भी पांच लाख 83 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की।

बाद में भट्टाचार्य ने भदोही की समाज सेवी संस्था केयर एंड फेयर को एक मिनी बस दान दिया। इस अवसर पर लखनऊ मंडल के मुख्य महाप्रबंधक गौतम सेनगुप्ता, कारपोरेट केंद्र मुंबई से आए मुख्य महाप्रबंधक तरुण प्रसाद लाला आदि उपस्थित रहे।
रामकृष्ण मिशन अस्पताल की ओर से स्वामी अपूर्णानंद महाराज और स्वामी अप्रमेयानंद उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed