फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   10 years old child From varanasi extended hand to Joshimath Crisis victims setting example

Varanasi: जोशीमठ आपदा पीड़ितों के लिए 10 साल के बच्चे ने बढ़ाया मदद का हाथ, विपदा की घड़ी में पेश की मिसाल

Sat, 14 Jan 2023 09:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 14 Jan 2023 09:30 PM IST
सार

जोशीमठ आपदा पीड़ितों की मदद के लिए वाराणसी के साकेत नगर निवासी 10 वर्षीय बच्चे ने मिसाल पेश की है। चौथी कक्षा के छात्र शिवांश अपनी गुल्लक तोड़कर 10 हजार रुपए आपदा पीड़ितों की मदद के लिए भेजा। 

विज्ञापन
10 years old child From varanasi extended hand to Joshimath Crisis victims setting example
गुल्लक से निकले रुपए को गिनता शिवांश और उसका भाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोशीमठ में आई आपदा पीड़ितों की मदद के लिए वाराणसी के 10 साल के बच्चे ने मदद की पेशकश की है। संकटमोचन के साकेत नगर कॉलोनी निवासी शिवांश ने अपनी गुल्लक से निकली बचत को आपदा पीड़ितों की मदद के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जोशीमठ की तस्वीर और वीडियो को देखकर शिवांश का कोमल मन परेशान हो उठा और उसने अपनी पूरी बचत को आपदा पीड़ितों की मदद के लिए देने का निर्णय लिया।  चौथी कक्षा के छात्र शिवांश दो दिन पहले अपने पिता अजय शर्मा के मोबाइल में जोशीमठ की आपदा के वीडियो देख रहा था।

विज्ञापन

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के कार्यालय से किया संपर्क

वीडियो देखकर वह इतना विचलित हो गया कि उसने अपनी गुल्लक तोड़नी शुरू कर दी। पिता ने जब शिवांश को गुल्लक तोड़ते हुए देखा तो पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रहा है? शिवांश ने जवाब दिया कि जोशीमठ में आई आपदा और वहां पर रह रहे संत और अन्य लोगों को खाने-पीने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है, इसलिए इन पैसों को उन लोगों की मदद के लिए भेजूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 years old child From varanasi extended hand to Joshimath Crisis victims setting example
गुल्लक से निकले रुपए को गिनता शिवांश और उसका भाई - फोटो : अमर उजाला

शिवांश के पिता अजय शर्मा ने बताया कि उन्हें मदद करने का कोई रास्ता नहीं नजर आया तो उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के कार्यालय से संपर्क किया। इसके बाद वहां से मिले बैंक खाते में गुल्लक से निकले 10 हजार रुपए की धनराशि को भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed