फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   10 laborers traveling with Corona positive reached Azamgarh, stir

कोरोना पॉजिटिव के साथ यात्रा कर रहे 10 मजदूर आजमगढ़ पहुंचे, हड़कंप

Sat, 21 Mar 2020 11:34 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 21 Mar 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
10 laborers traveling with Corona positive reached Azamgarh, stir
अस्पताल में भर्ती कोरोना संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला।

16-17 मार्च को सिर्फ मऊ में ही नहीं आजमगढ़ में भी गोदान एक्सप्रेस से लगभग दस ऐसे मजदूर उतरे थे, जोकि मुंबई से एक कोरोना पॉजिटिव परिवार के साथ ट्रेन की एक बोगी में सफर कर रहे थे। स्वास्थ्य विभाग को ऐसे मजदूरों की सूची मिलने के बाद हड़कंप की स्थिति मची हुई है।

विज्ञापन


मऊ के जिलाधिकारी ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 16-17 मार्च को मुंबई से आ रही गोदान एक्सप्रेस में कई लोग यात्रा कर रहे थे। इसमें एक बोगी से जबलपुर रेलवे स्टेशन पर कोरोना पीड़ित एक परिवार को उतारा गया था। परिवार के सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इस बोगी में 42 लोग मऊ के थे।
विज्ञापन


साथी 9 से 10 लोग आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया क्षेत्र के रहने वाले थे, जो यात्रा कर रहे थे। यह 10 लोग आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद अपने गंतव्य को चले गए थे। शनिवार को इस बोगी में यात्रा करने वाले 10 संदिग्धों की सूची मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है। सीएमओ डॉ एके मिश्रा ने बताया कि सूची मिली है। रविवार को टास्क फोर्स मौके पर जाकर संदिग्धों की जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed