{"_id":"698f8f21cd0c3f4d270ff225","slug":"10-hospital-beds-reserved-for-pilgrims-medical-teams-deployed-varanasi-news-c-20-vns1056-1289218-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: श्रद्धालुओं के लिए अस्पतालों में 10% बेड आरक्षित, तैनात रहेंगी मेडिकल टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: श्रद्धालुओं के लिए अस्पतालों में 10% बेड आरक्षित, तैनात रहेंगी मेडिकल टीमें
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर काशी में उमड़ने वाले लाखों श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। सीएमओ डॉ. राजेश प्रसाद ने इसकी रूपरेखा तैयार की है। इसके तहत शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों, घाटों और मंदिरों में चौबीसों घंटे चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। कैंट रेलवे स्टेशन, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, गोदौलिया चौराहा और दशाश्वमेध घाट जैसे व्यस्त क्षेत्रों में एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीमें तैनात रहेंगी।
सीएमओ ने सभी राजकीय अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि वे किसी भी आकस्मिक स्थिति के लिए अपने यहां कम से कम 10% बेड श्रद्धालुओं के लिए आरक्षित रखें। साथ ही, अस्पतालों में पर्याप्त जीवन रक्षक औषधियों, उपकरणों और पैरामेडिकल स्टाफ को 24 घंटे एक्टिव रहने को कहा गया है। महाशिवरात्रि पर कर्दमेश्वर महादेव मंदिर, थाना चौक परिसर और चितरंजन पार्क में भी मेडिकल टीमें मौजूद रहेंगी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर विशेष दल की तैनाती की गई है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दो दिन रविवार और सोमवार को तीन शिफ्ट में मेडिकल टीमें तैनात रहेंगी। सीएमओ ने निजी अस्पतालों से भी मानवीय आधार पर श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के साथ निशुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का विशेष अनुरोध किया है।