{"_id":"5d2982eb8ebc3e6cda5e6fbe","slug":"1-5-kg-gold-catch-with-three-passengers-from-bangkok-to-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बैंकाक से डेढ़ किलो सोना ला रहे तीन यात्री पकड़े गए, शातिराना तरीके से छिपाया था बैग में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकाक से डेढ़ किलो सोना ला रहे तीन यात्री पकड़े गए, शातिराना तरीके से छिपाया था बैग में
Sat, 13 Jul 2019 03:59 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Sat, 13 Jul 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार की रात बैंकाक से आए तीन यात्रियों के पास से डेढ़ किलोग्राम सोना मिला है। बरामद सोने की कीमत 45 लाख रुपये बताई गई है।
राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) और कस्टम विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि बैंकाक से बाबतपुर एयरपोर्ट आ रहे इंडिगो के विमान 6 ई 94 में सवार तीन यात्री तस्करी कर सोना ला रहे हैं। इस सूचना पर डीआरआई और कस्टम विभाग के अधिकारी चेकिंग करते हुए विमान के पास तक चले गए।
विमान से उतरे यात्रियों की तलाशी ली गई तो एक की शराब की शीशी के नीचे पैकिंग में सोने का बिस्किट बरामद हुआ। वहीं, एक यात्री ने चेकिंग होते देख गमले में सोना फेंक दिया।

कस्टम के अधिकारियों के अनुसार दो यात्री गोरखपुर के निवासी हैं और तीसरे के नाम-पते की तस्दीक की जा रही है। 20 लाख रुपये मूल्य तक का सोना एक यात्री से बरामद होने पर उसे गिरफ्तार नहीं किया जाता है, इसलिए लिखापढ़ी कर तीनों को छोड़ दिया गया।