{"_id":"5fecd18c8ebc3e08c03898ea","slug":"1-4-degrees-minimum-low-two-days-no-relief-city-news-vns5664209119","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.4 डिगी कम हुआ न्यूनतम तापमान, दो दिन राहत के आसार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.4 डिगी कम हुआ न्यूनतम तापमान, दो दिन राहत के आसार नहीं
विज्ञापन
वाराणसी। मौसम का मिजाज इधर दो-तीन दिनों से बदला-बदला लग रहा है। दिन में धूप होने के बाद भी नम हवाओं का दबाव इतना अधिक है कि लोगों को गलन से राहत नहीं मिल पा रही है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी आने वाले तीन-चार दिनों तक फिलहाल ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं दिख रहा हैं।
जम्मू कश्मीर सहित पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से ही वाराणसी और आसपास के जिलों में मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। दिन में नम हवाएं नहीं थम रही है कि लोगों को राहत मिले। धूप का असर भी कम होने लगा है। उधर शहरी और ग्रामीण इलाकों में कोहरा भी दो दिनों से अधिक दिख रहा है।
बुधवार को भी दिन में कुछ धुंध अधिक दिखा। यहीं नहीं पछुआ हवा चलते रहने से ठंड से भी कोई राहत नहीं मिली। शाम को तो गलन और बढ़ गई। तापमान में बदलाव की बात करें तो 29 दिसंबर को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 30 दिसंबर को अधिकतम में तो मामूली बदलाव हुआ और तापमान 21.6 डिग्री रहा लेकिन न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होकर 8.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अभी दो दिन तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।