फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   1.37 lakh women delivered in government hospital in four years

चार साल में 1.37 लाख महिलाओं ने सरकारी अस्पताल में कराया प्रसव

Sat, 03 Apr 2021 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
1.37 lakh women delivered in government hospital in four years
वाराणसी। जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई )के तहत सरकारी अस्पतालों में प्रसव को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग महिलाओं को जागरूक कर रहा है। चार साल में योजना के तहत 1,37,519 महिलाओं को लाभ मिल चुका है। मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से सरकार ने योजना शुरू की थी। महिलाओं को सरकारी अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्रों पर डिलिवरी कराने के प्रति प्रेरित किया जाता है। शहरी इलाकों में महिलाओं को 1000 और ग्रामीण में 1400 की प्रोत्साहन राशि मिलती है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए योजना की शुरुआत की गई है। घरेलू प्रसव में जच्चा-बच्चा की जान को खतरा रहता है। जबकि स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल में प्रसव की पूरी व्यवस्था है।
विज्ञापन

एडिशनल सीएमओ डॉ. एके मौर्य ने बताया कि योजना के तहत न केवल निशुल्क डिलिवरी, जांच, दवाइयां बल्कि बच्चे को समस्या होने पर न्यू बॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में निशुल्क इलाज की सुविधा भी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल में लाभार्थियों का आंकड़ा
2017-18 36731
2018-19 34419
2019-20 38429
2020-21 27940 (जनवरी 21 तक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed