{"_id":"18e3882c-8d1a-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"up-trust-on-akhilesh-survey","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार से खफा, अखिलेश पर भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार से खफा, अखिलेश पर भरोसा
लखनऊ/ब्यूरो।
Updated Fri, 15 Mar 2013 01:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री की तुलना में यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर लोगों का भरोसा अब भी कायम है। भले ही लोग सरकार, मंत्रियों, अपने विधायकों और स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली से नाराज हों पर 77 फीसदी लोग मुख्यमंत्री के कामकाज को बेहतर मानते हैं।
विज्ञापन
अखिलेश सरकार ने आज अपना एक साल पूरा कर लिया है। इस मौके पर एक सर्वेक्षण एजेंसी सी-वोटर ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों से बातचीत करके अपने सर्वे में यह खुलासा किया है।
विज्ञापन
एजेंसी की ओर से यशवंत देशमुख ने बताया कि संस्था द्वारा 5152 लोगों के बीच किए गए सर्वे में यह जानकारी सामने आयी है कि आज भी लोग सरकार की तुलना में मुख्यमंत्री को ज्यादा पसंद करते हैं। बीते एक साल के कामकाज पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लोगों ने 100 में 77 अंक दिए हैं। वहीं केंद्र सरकार की तुलना में यूपी सरकार उनके लिए ज्यादा बेहतर है।
विज्ञापन
जहां लोगों ने केंद्र सरकार से 28 फीसदी लोगों ने नाराजगी जतायी है, वहीं राज्य सरकार से केवल 15 फीसदी लोग ही नाराज हैं। इसके अलावा लोगों ने प्रधानमंत्री से भी अपनी नाराजगी का इजहार किया है। उनसे भी 17 फीसदी लोग नाराज हैं। वहीं लोगों ने यूपी में अपनी और राज्य दोनों की स्थिति को ज्यादा खराब बताया है।
राज्य के बारे में पूछे गए सवाल पर आठ फीसदी लोगों ने कहा है कि प्रदेश तो तरक्की कर रहा है, लेकिन वह खुद तरक्की नहीं कर रहे हैं। वहीं 27 फीसदी लोगों ने कहा है कि प्रदेश के साथ उनकी जिंदगी में भी तरक्की हो रही है। 42 फीसदी लोगों ने कहा है कि वह और प्रदेश दोनों खराब हालत में हैं और 13 फीसदी लोगों ने कहा है कि वह कुछ कह नहीं सकते हैं।
सर्वेक्षण में सामने आए नतीजे
बीते एक साल में आप इनके प्रदर्शन से कितना संतुष्ट हैं? 100 में अंक देँ ?
- राज्य सरकार- 42
- मुख्यमंत्री- 77
- मंत्री- 41
- स्थानीय प्रशासन-46
- मौजूदा विधायक-56
बीते एक साल में आपका जीवन स्तर?
- सुधरा है- 21%
- जैसा था, वैसा है- 40%
- गिरा है- 29%
- कुछ कह नहीं सकते- 10%
क्या अगले एक साल में आपका जीवन स्तर?
-सुधरेगा- 37%
-जैसा है वैसा रहेगा- 10%
-और गिरेगा- 20%
-कुछ कह नहीं सकते- 33%
राज्य के बारे में आप क्या सोचते हैं?
- राज्य तो तरक्की कर रहा है पर मेरी जिंदगी नहीं- 8%
- राज्य तो बढ़ रहा है और मेरी जिंदगी भी- 27%
- मेरा जीवन स्तर तो बढ़ रहा है पर राज्य नहीं- 10%
- मेरा जीवन स्तर और राज्य दोनों खराब हालत में हैं- 42%
- कुछ कह नहीं सकते- 13%
आप सबसे ज्यादा किससे नाराज हैं? अगर आपको एक मौका दिया जाए तो आप निम्न में किसे तत्काल बदलना चाहेंगे?
- स्थानीय सरपंच/ मेयर- 1%
- स्थानीय पंचायत/ग्राम सभा/नगर निगम-2%
-मौजूदा पंचायत सदस्य/ग्राम प्रधान-4%
- राज्य के मुख्यमंत्री-7%
- राज्य सरकार- 15%
- मौजूदा विधायक-3%
- प्रधानमंत्री- 17%
- केंद्र सरकार- 28%
- मौजूदा सांसद- 4%
- कुछ कह नहीं सकते- 19%