UP Aaj Ki Khabar: एक बार फिर बढ़ेगी SIR की अवधि, ब्रह्मोस-पृथ्वी मिसाइलों में लगेंगे अलीगढ़ में बने कलपुर्जे
हम आपके समक्ष दिनभर के महत्वपूर्ण समाचार लेकर आए हैं। यूपी में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए एक बार फिर एक सप्ताह का और समय मिलना लगभग तय है। उधर, डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ नोड में रक्षा उत्पाद बनाने वाली कंपनी अब भारत की सबसे उच्च मारक क्षमता वाली स्वदेशी मिसाइल ब्रह्मोस-पृथ्वी और अग्नि को 100 से ज्यादा कलपुर्जे बनाकर देगी।। आइए, यहां मंगलवार की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए एक बार फिर एक सप्ताह का और समय मिलना लगभग तय है। उधर, डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ नोड में रक्षा उत्पाद बनाने वाली कंपनी अब भारत की सबसे उच्च मारक क्षमता वाली स्वदेशी मिसाइल ब्रह्मोस-पृथ्वी और अग्नि को 100 से ज्यादा कलपुर्जे बनाकर देगी। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में गलन भरी पछुआ हवाओं के साथ ठंड का मौसम अपने पूरे रंग में है, सुबह-शाम कोहरे और ठिठुरन भरी सर्द रातों के साथ पौष माह की शुरुआत हो चुकी है। यहां पढ़ें यूपी की मंगलवार की बड़ी खबरें-
एक बार फिर बढ़ेगी एसआईआर की अवधि
उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए एक बार फिर एक सप्ताह का और समय मिलना लगभग तय है। बीएलओ की ओर से करीब 17.7% (पौने तीन करोड़) मतदाताओं के गणना फॉर्म इकट्ठा न हो पाने की रिपोर्ट दी गई है। उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार, इसे देखते हुए प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने चुनाव आयोग से एसआईआर के लिए और समय देने का अनुरोध करने का फैसला किया है। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर-
ब्रह्मोस-पृथ्वी मिसाइलों में लगेंगे अलीगढ़ में बने 100 से ज्यादा कलपुर्जे
डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ नोड में रक्षा उत्पाद बनाने वाली कंपनी अब भारत की सबसे उच्च मारक क्षमता वाली स्वदेशी मिसाइल ब्रह्मोस-पृथ्वी और अग्नि को 100 से ज्यादा कलपुर्जे बनाकर देगी। इसके लिए डीआरडीओ स्तर से आए डिजाइन पर काम करते हुए कंपनी प्रबंधन ने इस दिशा में प्रयास तेज कर दिए हैं। डिजाइन के आधार पर नमूने बनाकर टीम को उन्हें पास कराने के लिए भेजा गया है। संकेत हैं कि इस माह में सहमति मिलने पर इनका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर-
यूपी में पारा गिरा... हवा कंपाने लगी
उत्तर प्रदेश में गलन भरी पछुआ हवाओं के साथ ठंड का मौसम अपने पूरे रंग में है। सुबह-शाम कोहरे और ठिठुरन भरी सर्द रातों के साथ पौष माह की शुरुआत हो चुकी है। दिन में हो रही गुनगुनी धूप भी गलन से राहत नहीं दे रही। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर-
नशीला सिरप केस: विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई तय
उत्तर प्रदेश में कोडिन सिरप में हो रहे नए-नए खुलासे की गाज विभागीय अधिकारियों पर भी गिरना तय है। विभिन्न स्थानों पर चल रही जांच के दौरान विभागीय संलिप्तता के सबूत मिले हैं। ऐसे में पांच सहायक आयुक्त और औषधि निरीक्षक विभागीय जांच के दायरे में हैं। इन्हें नोटिस देने की तैयारी है। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर-
सीएम योगी ने कसा तंज, बोले- देश को विभाजित करने वाले जयचंद व मीरजाफर जैसे पापी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज और देश को विभाजित करने वालों से सावधान रहने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे लोग जयचंद और मीरजाफर जैसा पाप कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि की तोड़ने के लिए बहुत से लोग हैं। कोई जाति के नाम पर, कोई क्षेत्र और कोई भाषा के नाम पर बांट रहा है। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर-