{"_id":"69378f099173fe380206429d","slug":"up-weather-news-temperatures-dropped-and-winds-shivered-in-up-know-weather-forecast-your-district-2025-12-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Weather News: यूपी में पारा गिरा... हवा कंपाने लगी, अयोध्या रहा सबसे ठंडा शहर; जानें मौसम का पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather News: यूपी में पारा गिरा... हवा कंपाने लगी, अयोध्या रहा सबसे ठंडा शहर; जानें मौसम का पूर्वानुमान
Tue, 09 Dec 2025 08:23 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 09 Dec 2025 08:23 AM IST
सार
यूपी में गलन भरी पछुआ हवाओं से ठंड का दायरा बढ़ गया। कोहरे से दृश्यता घट गई है। धुंध और कोहरे से कुशीनगर, बहराइच में दृश्यता 50 मीटर से नीचे रही। अयोध्या सबसे ठंडा शहर रहा। आगे पढ़ें और जानें अपने जिले के मौसम का हाल...
विज्ञापन
बढ़ने लगी ठंड।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में गलन भरी पछुआ हवाओं के साथ ठंड का मौसम अपने पूरे रंग में है। सुबह-शाम कोहरे और ठिठुरन भरी सर्द रातों के साथ पौष माह की शुरुआत हो चुकी है। दिन में हो रही गुनगुनी धूप भी गलन से राहत नहीं दे रही।
विज्ञापन
धुंध और कोहरे की वजह से तराई के कुशीनगर, बहराइच में दृश्यता 50 मीटर से नीचे सिमट गई। वहीं आजमगढ़ में दृश्यता 300 मीटर दर्ज हुई। इटावा, अयोध्या, कानपुर शहर आदि में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा।
विज्ञापन
Trending Videos
छिटपुट बादलों की मौजूदगी रहेगी
मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से प्रदेश में पारे में क्रमश: गिरावट जारी रहेगी। इस बीच लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई इलाकों में छिटपुट बादलों की मौजूदगी रहेगी।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल उत्तर प्रदेश में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से कहीं कहीं बादलों की आवाजाही रहेगी। विक्षोभ के गुजरने के बादल छंटेंगे। धूप-छांव के मौसम से निजात मिलेगी। इस बीच प्रदेश के तराई व अन्य इलाकों में सुबह के समय हल्के से मध्यम धुंध व कोहरा बना रहेगा।
विज्ञापन