फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Third degree given in lockup.. Case filed against two constables, they had taken husband to police station

UP Police : हवालात में दी थर्ड डिग्री.. दो सिपाहियों पर केस, पत्नी के साथ विवाद में पति को उठाकर ले गए थे थाने

Mon, 22 Jul 2024 06:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शाहबाद (रामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, शाहबाद (रामपुर) Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 22 Jul 2024 06:09 PM IST
सार

ढकिया चौकी में तैनात दो सिपाहियों को हवालात में व्यक्ति को पीटना भारी पड़ गया। सीओ से शिकायत के बाद दोनों सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों सिपाही पत्नी से विवाद के बाद पति को पकड़कर थाने लाए थे। आरोप है कि उसको थर्ड डिग्री दी गई। 

विज्ञापन
UP: Third degree given in lockup.. Case filed against two constables, they had taken husband to police station
शाहबाद थाने में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

ढकिया चौकी क्षेत्र के भंवरकी जदीद गांव निवासी ऋषिपाल को घरेलू विवाद में पुलिस के दो सिपाहियों ने थर्ड डिग्री दी। कर्मियों ने हवालात में बंद करके उसकी जमकर पिटाई की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। दोनों सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


पीड़ित ऋषिपाल का कहना है कि 20 जुलाई को पत्नी से कहासुनी हो गई थी। जिसकी शिकायत करने पत्नी ढकिया चौकी पहुंच गई थी। करीब शाम पांच बजे ढकिया चौकी में तैनात सिपाही जयदेव सिंह व अमित कुमार पीड़ित के घर पहुंचे और उसे चौकी ले आए।

विज्ञापन

सिपाहियों ने रात में पीड़ित की जाति पूछी और शराब के नशे में गाली देते हुए लात-घूसों और डंडों से बुरी तरह से पीटा। पिटाई के दौरान पीड़ित के प्राइवेट पार्ट पर चोट लग गई। इससे वह चौकी में ही बेहोश हो गया था। जब होश आया तो सिपाही रात में अपने कमरे में ले गए और से पूरी रात हाथ पैर दबवाए।

रविवार सुबह को पुलिसकर्मियों ने पीड़ित को छोड़ दिया। घर पहुंचने के बाद पत्नी को शरीर दिखाया, तब और लोगों को इसके बारे में पता चला। सिपाहियों के पीटे गए ऋषिपाल ने अपने चोटों के निशान की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। घटना के बाद एक समाज के लोग एकत्र हो गए।

आक्रोशित लोगों ने सीओ कार्यालय के बाहर पहुंचे और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। सीओ ने मामले को भांपते हुए हुए दोनों आरोपी सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ संगम कुमार ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल करवाया है। 

विज्ञापन

भीम आर्मी और पूर्व मंत्री ने घटना की निंदा की
भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सुनील सागर अपने कार्यकर्ताओं के संग पीड़ित के साथ सीओ के यहां पहुंच गए और घटना की निंदा की। पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा शहीद भगत सिंह युवा मोर्चा के अध्यक्ष रजत कुमार, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह सागर, राजकुमार सागर ने कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर उस्मान अली, तेज सिंह, अमृतसिंह सागर, प्रिया गौतम, भारत सिंह सागर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

ढकिया में पति्र-पत्नी के विवाद में पति को पूछताछ के लिए उठाया गया था। जांच में पता लगा है कि सिपाहियों ने उसकी पिटाई की है। इस मामले में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। - विद्या सागर मिश्र, एसपी रामपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed