फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Elections 2022 Why PM Claims Ahmedabad Bomb Blast Terrorist Is Linked SP Supporter of Terrorism

यूपी चुनाव 2022: अहमदाबाद ब्लास्ट और साइकिल का कनेक्शन बता पीएम मोदी का सपा पर निशाना, जानें क्या बोले

Sun, 20 Feb 2022 07:30 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 20 Feb 2022 07:30 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में आज तीसरे चरण का मतदान हुआ। तीसरे फेज में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, मैनपुरी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा के वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 
 

विज्ञापन
UP Elections 2022 Why PM Claims Ahmedabad Bomb Blast Terrorist Is Linked SP Supporter of Terrorism
हरदोई में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीसरे फेज के वोटिंग के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई और उन्नाव में बड़ी चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इन दोनों जिलों में चौथे चरण में चुनाव होने हैं। यहां से प्रधानमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला किया। मोदी ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी आतंकवादियों का समर्थन करती है। पढ़िए प्रधानमंत्री ने क्या-क्या कहा? 
विज्ञापन


सपा वाले आतंकवादियों से मुकदमे वापस लेते हैं
प्रधानमंत्री मोदी ने हरदोई में रैली करते हुए सपा पर निशाना साधा। मोदी ने कहा, 'क्योंकि कुछ राजनीतिक दल ऐसे ही आतंकवादियों के प्रति मेहरबान रहे हैं। ये राजनीतिक दल वोट बैंक के स्वार्थ में आतंकवाद को लेकर नरमी बरतते रहे हैं। ये देश की सुरक्षा के लिए बहुत खतरनाक बात है। इसलिए हर देशवासियों को इसके बारे में जानना चाहिए। जहां लोग सब्जी खरीदने आते हैं। कई जगह साइकिल पर बम रखे हुए थे। एक समय चारों तरफ बम धमाके हुए। मैं हैरान हूं, ये साइकिल को उन्होंने क्यों पसंद किया? हमें ऐसे लोगों से, ऐसे राजनीतिक दलों से हमेशा सतर्क रहना है। ये लोग ओसामा जैसे आतंकवादी को जी कहकर बुलाते हैं। ये लोग बाटला हाउस एनकाउंट में आतंकवादियों के सफाये पर आंसू बहाते हैं।'
विज्ञापन

 प्रधानमंत्री ने कहा, ‘उस सीरियल बम ब्लास्ट को मैं कभी नहीं भूल सकता हूं। उसी दिन मैंने संकल्प ले लिया था कि इन आतंकवादियों को मैं पाताल से भी खोजकर सजा दिलवाऊंगा। पहले कभी मुंबई में बम फटते थे, तो कभी दिल्ली, गुवाहाटी, जयपुर, बेंगलुरु, लुधियाना, अगरतला, इंफाल में। उन दिनों होने वाले बम धमाकों से न जाने कितने ही शहर थर्रा गए थे। कितने ही निर्दोष नागरिक उन हमलों में मारे गए।'
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रधानमंत्री ने 2006 काशी में हुए बम ब्लास्ट, 2007 में लखनऊ, अयोध्या के कोर्ट परिसर में हुए धमाकों का भी जिक्र किया। बोले, समाजवादी पार्टी की सरकार ने इन बम धमाकों के आरोपियों से मुकदमा वापस ले लिया था। कोर्ट ने इनकी एक न चलने दी और आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 

‘आतंकवाद से गरीबों को होता है नुकसान’
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आप सभी जानते हैं कि जब भी आतंकवादी हमला होता है तो इसका सबसे ज्यादा नुकसान गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार को होता है। आतंकवाद बढ़ता है तो सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। कारोबार प्रभावित होता है, टूरिज्म ठप पड़ जाता है।  इसके बावजूद कई राजनीतिक दल के नेता आतंकवादियों का समर्थन करते हैं।’ 

पीएम मोदी ने कहा कि, यूपी में एक दो नहीं बल्कि आतंकी हमलों के 14 मुकदमों में समाजवादी सरकार ने बहुत सारे आतंकवादियों से मुकदमे वापस लेने का फरमान सुना दिया था। ये लोग विस्फोट कर रहे थे, धमाके कर रहे थे और समाजवादी पार्टी सरकार इन आतंकवादियों पर मुकदमा तक नहीं चलने दे रही थी। इतने वर्षों तक मैं इसलिए चुप रहा क्योंकि अहमदाबाद ब्लास्ट केस की सुनवाई चल रही थी। आज जब अदालत ने आतंकियों को सजा सुना दी है, तो मैं अब इस विषय को देश के सामने उठा रहा हूं। और मैं आज गुजरात पुलिस की भी प्रशंसा करुंगा कि उसके प्रयासों से आतंकियों के कई मॉड्यूल्स का खात्मा हुआ है। हमें ऐसे लोगों, ऐसे राजनीतिक दलों से हमेशा सतर्क रहना है। ये लोग कुर्सी के लिए अपने स्वार्थ के लिए देश को भी दांव पर लगा देते हैं। देश की सुरक्षा से भी खिलवाड़ कर देते हैं।’

क्यों सपा है घेरे में ?
दरअसल शुक्रवार को गुजरात की एक विशेष अदालत ने अहमदाबाद में 2008 में हुए बम धमाकों के दोषियों को सजा सुनाई। 13 साल तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने इस सीरियल बम ब्लास्ट के 38 दोषियों को सजा-ए-मौत की सजा दी। 11 अन्य दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। इन 49 लोगों को पहले ही दोषी करार दिया गया था। 

मामला 26 जुलाई 2008 का था। तब 70 मिनट की अवधि में हुए 21 बम धमाकों ने अहमदाबाद को हिला कर रख दिया था। इन बमों को ब्लास्ट करने के लिए साइकिल का प्रयोग किया गया था। इन हमलों में 56 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक घायल हुए थे। पुलिस ने दावा किया था कि आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े लोगों ने साल 2002 में गुजरात दंगों (गोधरा कांड) का बदला लेने के लिए इन हमलों को अंजाम दिया था। 


भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि इस मामले में जिन 38 आतंकवादियों को फांसी की सजा सुनाई गई है, उनमें से एक के पिता के संबंध समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से हैं। वह आतंकवादी खुद समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार करता था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के लगभग सभी बड़े नेता इसको लेकर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं। 

किस आतंकवादी को लेकर लग रहे सपा पर आरोप?
एक दिन पहले ही यानी शनिवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोहम्मद सैफ का जिक्र किया। मोहम्मद सैफ उन 38 आतंकवादियों में से एक है, जिसे गुजरात की स्पेशल कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। अनुराग ठाकुर ने सैफ के पिता शादाब अहमद और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की एक फोटो भी जारी की थी। इसमें दोनों साथ दिखाई दे रहे हैं। शादाब आजमगढ़ का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed