{"_id":"61e52811afb9c30e8c0c2667","slug":"up-election-2022-read-latest-political-news-bjp-congress-bsp-samajwadi-party-yogi-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 : यूपी में आज किस-किस पार्टी को लगा झटका? एक क्लिक में पढ़िए चुनाव से जुड़ी सारी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022 : यूपी में आज किस-किस पार्टी को लगा झटका? एक क्लिक में पढ़िए चुनाव से जुड़ी सारी खबरें
Mon, 17 Jan 2022 07:52 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Mon, 17 Jan 2022 07:52 PM IST
सार
UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से सात चरणों में चुनाव होने हैं। इससे पहले राजनीतिक उठापठक तेज हो गई है। चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ, प्रियंका गांधी, मायावती और अखिलेश यादव। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव नजदीक आते ही उत्तर प्रदेश में सियासी पारा हाई हो गया है। प्रत्याशियों के नामों का एलान होते ही राजनीतिक नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी तेज हो गई है। ऐसे में क्या है उत्तर प्रदेश की राजनीतिक हलचल? एक क्लिक में पढ़िए उत्तर प्रदेश चुनाव से जुड़ी सारी खबरें...
1. नरेश टिकैत से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में केंद्रीय पशुपालन मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने सिसौली पहुंचकर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का हाल जाना। पिछले दिनों चौधरी नरेश के कंधे का ऑपरेशन हुआ है। लंबे किसान आंदोलन के बाद केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान पहली बार सिसौली पहुंचे हैं। इस दौरान भाकियू और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
इसके पहले समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन को समर्थन देने के बयान से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पलट गए। उन्होंने किसी भी राजनीतिक दल को समर्थन देने से इंकार कर दिया। कहा कि हमारा किसी भी पार्टी के प्रत्याशी को कोई समर्थन नहीं है। संयुक्त किसान मोर्चा ने तय किया है कि हम किसी भी राजनीतिक दल को समर्थन नहीं देंगे। इसका उल्लंघन कोई भी किसान संगठन नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
टिकैत ने आगे कहा, यहां तो पहले से हर पार्टी का आदमी आता रहा है। कल यहां गठबंधन प्रत्याशी राजपाल बालियान आए थे। हम तो सभी को अपना आशीर्वाद देते हैं, उसमें समर्थन वाली कोई बात नहीं है। अगर भाजपा या बसपा वाला भी कोई आएगा तो हम उसे उसी नजर से देखेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
2. शिवपाल यादव की अपर्णा को नसीहत
सामाजिक कार्यकर्ता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच शिवपाल सिंह यादव ने उन्हें नसीहत दी है कि अपर्णा को अभी सपा में ही रहना चाहिए। उन्हें पार्टी के लिए काम करना चाहिए फिर टिकट की उम्मीद करनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...
3. आरएलडी ने दो और प्रत्याशियों का एलान किया
समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन की तरफ से दो और प्रत्याशियों के नामों का एलान हुआ है। छपरौली विधानसभा से वीर पाल राठी और बड़ौत से जयवीर सिंह तोमर को प्रत्याशी बनाया गया है। यह दोनों सीटें आरएलडी के हिस्से में है। पढ़ें पूरी खबर...
4. कैराना से नाहिद हसन को सपा प्रत्याशी बनाने पर घिरे अखिलेश
उत्तर प्रदेश की कैराना सीट से गैंगस्टर नाहिद हसन को प्रत्याशी बनाकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव घिर गए हैं। भाजपा नेता व वकील अश्विनी उपाध्याय ने चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग को यादव पर मुकदमा चलाने व सपा की मान्यता रद्द करने का निर्देश दिया जाए। पढ़ें पूरी खबर...
5.सपा के एजेंडे के केंद्र में नौजवान और किसान
सपा इस बार के चुनाव में अपने वोट प्रतिशत को अधिकतम तक ले जाने के रणनीति के साथ काम कर रही है। इसी के तहत पार्टी के घोषणा पत्र में नौजवानों व किसानों से जुड़े मुद्दों की खास झलक दिखेगी। पार्टी की रणनीति है कि रोजगार व संसाधन विकास के जरिए युवाओं को जोड़ा जाए। पार्टी ने खुले तौर पर सामाजिक न्याय की बात शुरू कर दी है। पार्टी के रणनीतिकार हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक वोट पर निगाह गड़ाए हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
6. यूपी का रण: जाति-धर्म की धुरी पर टिकी सियासत
आया राम, गया राम... चलो सब कुछ हो गया राम। जनता तालियां बजा चुकी। मजे भी ले चुकी। असली जंग तो अब शुरू हुई है। मैदान सज गया है। आहिस्ता-आहिस्ता पहलवान भी अखाड़े में उतरते जा रहे हैं। जंग का नतीजा क्या होगा, यह तो भविष्य बताएगा। पर, चाय की दुकानों में, गलियों के नुक्कड़ पर बहसें चल रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...
7. ओवैसी व मायावती के कारण त्रिकोणीय हो जाएगा मुकाबला
पश्चिमी यूपी में बसपा और सपा-रालोद गठबंधन ने जमकर मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं। कई सीटें ऐसी हैं जहां सपा व बसपा ने मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। रही-सही कसर ओवैसी की पार्टी ने पूरी कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...
8. कांग्रेस में शामिल हुए मौलाना तौकीर रजा
इत्तेहादुल मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह सोचना गलत है कि मुसलमानों ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। हमने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को सच्चा धर्मनिरपेक्ष पाया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के हाथों में प्रदेश की बागडोर नहीं सौंपी जा सकती है। अखिलेश यादव के हाथ गैर जिम्मेदार हैं। वह मुसलमानों के लिए भाजपा से भी ज्यादा खराब हैं। पढ़ें पूरी खबर...
9. सपा में शामिल हुए बलराम मौर्य
भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन बलराम मौर्य का सपा कार्यालय पर स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने कहा कि बलराम मौर्य ने अपने साथियों के साथ सपा में शामिल होकर पार्टी को मजबूत किया है। पढ़ें पूरी खबर...
10. आम आदमी पार्टी ने यूपी में चुनाव प्रचार के लिए लांच किया कैंपेन सॉन्ग
आम आदमी पार्टी ने यूपी में चुनाव प्रचार के लिए 'यूपी का कचरा साफ करने आया है, यहां भी केजरीवाल का झाड़ू छाप आया है, पहली पहली बार झाडू छाप आया है' गीत को लांच किया। इस गीत को आम आदमी पार्टी के बिहार के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लोकेश सिंह ने तैयार किया है और स्वर मशहूर गायिका अंतरा ने दिये हैं। पढ़ें पूरी खबर...
11. आगरा के रामजीलाल समेत 24 पूर्व प्रत्याशी अयोग्य घोषित
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश निर्वाचन कार्यालय से अयोग्य घोषित प्रत्याशियों की जारी की गई सूची में आगरा विधानसभा से चुनाव लड़ चुके रकाबगंज निवासी रामजीलाल विद्यार्थी का नाम है। साथ ही फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज क्षेत्र के भारौल निवासी प्रदीप कुमार 107 मैनपुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। दो जुलाई 2023 तक के लिए अयोग्य घोषित किया है। पढ़ें पूरी खबर...
12. भाजपा ने लांच किया कैंपेन सांग
यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने कैंपेन सांग लांच किया है। जिसके शुरुआती बोल हैं... जनता है जनार्दन, सुन लो यूपी के जन-जन, कमल का ही बटन दबाना भूल नहीं जाना रे...। गाने में पूर्ववर्ती सपा सरकार को भ्रष्टाचार और माफियाराज का संरक्षक बताते हुए भाजपा को वोट करने की अपील की गई है। पढ़ें पूरी खबर...
13. अपने ही नेताओं को जयंत चौधरी की चेतानी
रालोद-सपा गठबंधन में बड़ौत व छपरौली के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद जहां खींचतान खत्म हो गई है। वहीं, दोनों सीटों से टिकट के लिए सबसे ज्यादा दावेदार होने के कारण विरोध का डर भी सताने लगा है। इसलिए टिकट घोषणा से पहले सभी दावेदारों से साफ कर दिया कि यदि कोई प्रत्याशी का विरोध करेगा तो उसके लिए रालोद के रास्ते हमेशा के लिए बंद हो जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
14. उत्तर प्रदेश चुनाव में 'दोगुने दाम' की थ्योरी और शाह का 'खेला' बाकी है
उत्तर प्रदेश में भाजपा के मंत्रियों और विधायकों को तोड़कर सपा में मिलाने वाले अखिलेश यादव खुश नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि अब पासा पलट जाएगा। राजनीति के जानकार भी इस 'पलटी' की अपने-अपने तरीके से व्याख्या कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
15. अयोध्या, मथुरा से भी ज्यादा 'हॉट' हो गई है यह सीट
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में अयोध्या और मथुरा से भी ज्यादा 'हॉट' सीट प्रदेश की राजधानी लखनऊ की एक सामान्य सी सीट हो गई है। हॉट सीट की वजह कोई खास नहीं है, लेकिन इसी विधानसभा सीट पर पूर्व रक्षा मंत्री से लेकर वर्तमान रक्षा मंत्री और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की मेयर और कई मंत्री खुद और अपने रिश्तेदारों की दावेदारी को लेकर चर्चा में हैं। पढ़ें पूरी खबर
16. भाजपा से राज्यमंत्री के टिकट के विरोध में भाजयुमो जिलामंत्री पानी की टंकी पर चढ़ा
संभल में भाजयुमो का जिलामंत्री पवन मुखिया सोमवार को राज्यमंत्री का टिकट बदलवाने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसने जमकर विरोध किया और किसी अन्य को टिकट देने की मांग की। पढ़ें पूरी खबर...
17. यूपी के सियासी संग्राम में महबूबा की एंट्री
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती इन दिनों जम्मू दौरे पर है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को प्रशासन के जन विरोधी कार्यों व फैसलों का कड़ा विरोध करना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...