फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP Election: RLD has warned the supporters if against the will to Chhaprauli and Baraut seat

रालोद की भावनात्मक रुख के साथ चेतावनी: जो करेगा प्रत्याशियों का विरोध, उसके लिए बंद हो जाएंगे रास्ते, पढ़िए क्या है मामला

Mon, 17 Jan 2022 06:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 17 Jan 2022 06:29 PM IST
सार

बागपत में प्रत्याशियों का विरोध करने वालों के लिए रालोद ने भावनात्मक रुख अपना कर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इन दो सीटों से अधिक दावेदार होने के कारण पार्टी को विरोध होने का भी डर सताने लगा है।

विज्ञापन
UP Election: RLD has warned the supporters if against the will to Chhaprauli and Baraut seat
चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रालोद-सपा गठबंधन में बड़ौत व छपरौली के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद जहां खींचतान खत्म हो गई है। वहीं, दोनों सीटों से टिकट के लिए सबसे ज्यादा दावेदार होने के कारण विरोध का डर भी सताने लगा है। इसलिए टिकट घोषणा से पहले सभी दावेदारों से साफ कर दिया कि यदि कोई प्रत्याशी का विरोध करेगा तो उसके लिए रालोद के रास्ते हमेशा के लिए बंद हो जाएंगे। 

विज्ञापन


रालोद-सपा गठबंधन के अधिकतर प्रत्याशी घोषित होने के बाद भी छपरौली व बड़ौत सीट पर काफी मंथन चल रहा था। इसका सबसे बड़ा कारण यह था कि दोनों ही सीटों पर टिकट के दावेदारों की लंबी सूची थी। बड़ौत सीट से टिकट के लिए जहां करीब 14 दावेदार थे, वहीं छपरौली सीट से करीब 10 दावेदार जोर आजमाइश कर रहे थे। इस तरह दावेदारों की सूची लंबी होने से प्रत्याशी घोषित करने के बाद विरोध का डर खुद रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह को सता रहा था। इसलिए ही उन्होंने दोनों सीटों के सभी दावेदारों को दिल्ली में अपने आवास पर बुलाकर बातचीत की और भावनात्मक रुख अपनाया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दिल्ली जाने वाले टिकट के दावेदारों ने बताया कि चौधरी जयंत सिंह ने साफ कर दिया कि अगर कोई प्रत्याशी का विरोध करता है तो रालोद के रास्ते उसके लिए हमेशा के लिए बंद हो जाएंगे। चौधरी जयंत सिंह की इस चेतावनी के बाद भी प्रत्याशियों को लेकर अंदरूनी खींचतान शुरू हो गई है और सोशल मीडिया तक पर इसको लेकर लोग सक्रिय हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed