फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba said: We have a chance to get rid of BJP, it wants to fight between Hindus and Muslims

UP Elections 2022: यूपी के सियासी संग्राम में महबूबा की एंट्री, कहा- भाजपा से जान छुड़ाने का मौका, वह सिर्फ लोगों को लड़ाना चाहती है

Mon, 17 Jan 2022 04:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो/एनएनआई, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो/एनएनआई, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 17 Jan 2022 04:29 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती इन दिनों जम्मू दौरे पर है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को प्रशासन के जन विरोधी कार्यों व फैसलों का कड़ा विरोध करना चाहिए।

विज्ञापन
Mehbooba said: We have a chance to get rid of BJP, it wants to fight between Hindus and Muslims
महबूबा मुफ्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश समेत अन्य प्रदेशों में होने वाले चुनावों में महबूबा मुफ्ती की भी एंट्री हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 70 साल पहले लोगों के पास देश को अंग्रेजों से आजाद कराने का मौका मिला था। आज हमारे पास मौका है बीजेपी से जान छुड़ाने का। यह उस आजादी से भी बड़ी आजादी होगी क्योंकि यह इस देश के टुकड़े करना चाहते हैं। ये हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई को बांटना चाहते हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती इन दिनों जम्मू दौरे पर है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को प्रशासन के जन विरोधी कार्यों व फैसलों का कड़ा विरोध करना चाहिए। पार्टी कार्यालय में नेताओं से बैठक के दौरान कहा कि रूप नगर में जनजातीय लोगों को बिना नोटिस दिए उनके घरों को तोड़कर प्रशासन ने जन विरोधी कार्य किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा भाजपा से जुड़े नेताओं के अवैध निर्माण को प्रशासन हाथ तक नहीं लगा रहा है, जबकि गरीबों के मकानों को तोड़ने का काम हो रहा है।  महबूबा मुफ्ती ने कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं को एहतियात बरतते हुए संगठन को मजबूत करने के कार्य करने के लिए भी कहा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed