फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Ramji Lal and 23 others former candidates disqualified by election commission

यूपी चुनाव 2022: आगरा के रामजीलाल समेत 24 पूर्व प्रत्याशी अयोग्य घोषित, निर्वाचन आयोग ने जारी की सूची

Mon, 17 Jan 2022 04:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Jan 2022 04:30 PM IST
सार

चुनाव खर्चे का हिसाब न देने पर निर्वाचन आयोग ने आगरा के रामजीलाल विद्यार्थी सहित फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी जिले के 24 पूर्व प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। आयोग ने इसकी सूची सभी जिला प्रशासन के अफसरों को भेज दी है।

विज्ञापन
Agra Ramji Lal and 23 others former candidates disqualified by election commission
चुनाव आयोग, उत्तर प्रदेश - फोटो : facebook

विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश निर्वाचन कार्यालय से अयोग्य घोषित प्रत्याशियों की जारी की गई सूची में आगरा विधानसभा से चुनाव लड़ चुके रकाबगंज निवासी रामजीलाल विद्यार्थी का नाम है। साथ ही फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज क्षेत्र के भारौल निवासी प्रदीप कुमार 107 मैनपुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। दो जुलाई 2023 तक के लिए अयोग्य घोषित किया है। 

विज्ञापन

मैनपुरी से ही चुनाव लड़े महाराज सिह, नगला शीशग्राम हिमायूंपुर निवासी रामनरेश, मोहल्ला श्रोतियान निवासी सुरेशचंद्र, सतेंद्र सिंह एवं सुरजीत सिंह को सात सितंबर 2023 तक के लिए अयोग्य घोषित किया है। 108 भोगांव से चुनाव लड़े सुरेंद्र सिंह, सुनील कुमार, अजय यादव, संदीप कुमार एवं पुष्पेंद्र कुमार एवं किशनी विधानसभा से चुनाव लड़े नाथूराम एवं नेत्रपाल सिंह को भी सात सितंबर 2023 तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया है। 
विज्ञापन

इन नेताओं को भी अयोग्य घोषित किया गया
80 सिकंदराराऊ से चुनाव लड़ चुके चंद्रशेखर को 18 अगस्त 2023 तक तथा रती का नगला निवासी राकेश पुत्र कुंवरपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह, राजशेखर सेंगर, हुसैनपुर निवासी श्रीचंद्र को एक जुलाई 2024 तक के लिए अयोग्य घोषित किया है। 79 सादाबाद विधानसभा से चुनाव लड़े नगला सलीम निवासी कुसुमा देवी, कैलाश सिंह, प्रेमचंद्र ओझा, यतेंद्र सिंह, सुभाषचंद्र, रामेश्वर सिंह को 18 अगस्त 2023 तक चुनाव लड़ने पर रोक लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने 13 जुलाई 2023 तक मथुरा विधानसभा से औरंगाबाद निवासी जगवीर सिंह, आगरा विधानसभा से चुनाव लड़े ईदगाह, कटघर रकाबगंज निवासी रामजीलाल विद्यार्थी, इटावा के मानिकपुर निवासी रफक्कत कुमार शामिल है।

फिरोजाबाद के वरिष्ठ कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि निर्वाचन आयोग उन्हीं प्रत्याशियों को अयोग्य घोषित करता है जो चुनाव लड़ने के बाद खर्चे का हिसाब समय से नहीं देते। आयोग के दिशा निर्देशों का सही ढंग से पालन नहीं करते हैं। फिरोजाबाद जिले से चुनाव लड़ने वाला कोई प्रत्याशी अयोग्य घोषित होने की कोई जानकारी नहीं है। आगरा, मथुरा, मैनपुरी सहित अन्य जिलों की सूची तो आयोग ने भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed