BJP Campaign Song UP: भाजपा ने लांच किया कैंपेन सांग, बोल हैं... भ्रष्टाचार के दिन भूल नहीं जाना रे...
यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने नया कैंपेन सांग लांच किया है। इसमें सहयोगी दलों के नेता संजय निषाद और अनुप्रिया पटेल को भी स्थान दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने कैंपेन सांग लांच किया है। जिसके शुरुआती बोल हैं... जनता है जनार्दन, सुन लो यूपी के जन-जन, कमल का ही बटन दबाना भूल नहीं जाना रे...। गाने में पूर्ववर्ती सपा सरकार को भ्रष्टाचार और माफियाराज का संरक्षक बताते हुए भाजपा को वोट करने की अपील की गई है।
जनता है जनार्दन, सुन लो यूपी के जन-जन, कमल का ही बटन दबाना भूल नहीं जाना रे
जनता है जनार्दन, पहले की सरकारों में खूब हुए थे भ्रष्टाचार भूल नहीं जाना रे
जैसा ये विकास है, सबके लिए किया है, भूल नहीं जाना रे
गाने में भाजपा ने चुनाव के प्रमुख चेहरों को स्थान दिया है। सहयोगी दल निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद और अपना दल की अनुप्रिया पटेल को भी स्थान दिया गया है।
जनता है जनार्दन, सुन लो यूपी के जन मन
कमल का ही बटन दबाना, भूल नहीं जाना रे...#आएगी_बीजेपी_ही pic.twitter.com/8Xtvmtt2hxविज्ञापन विज्ञापन— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 17, 2022
सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि हाथ में ‘गन’ लेकर घूमने वाले आज हाथ में ‘अन्न’ लेकर किसान हितैषी बनने का ढोंग कर रहे है। इनके सपा शासन में हमारे किसान भाई रात को अपने खेत पर जाने से भी घबराते थे। उन्होंने भाजपा को हटाने के लिए अखिलेश यादव द्वारा किए गए अन्न संकल्प पर तंज कसे। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने विपक्षी दलों के नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।