फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assembly Election 2022 Live: जयंत ने अपने ही नेताओं और कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी, पढ़िए क्या बोले?

Mon, 17 Jan 2022 06:43 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 17 Jan 2022 06:43 PM IST
खास बातें

State Assembly Election 2022 UP, Uttarakhand, Punjab, Goa, Manipur Live News in Hindi: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का एलान होना शुरू हो गया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ राजनीतिक नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
 

विज्ञापन
Assembly Election 2022 Live: UP, Punjab, Uttarakhand, Goa, Manipur Vidhan Sabha Chunav Seats Date, Candidates Nomination, Survey and Opinion Poll News Updates In Hindi
राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

06:41 PM, 17-Jan-2022
अपने ही नेताओं को जयंत चौधरी की चेतानी
रालोद-सपा गठबंधन में बड़ौत व छपरौली के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद जहां खींचतान खत्म हो गई है। वहीं, दोनों सीटों से टिकट के लिए सबसे ज्यादा दावेदार होने के कारण विरोध का डर भी सताने लगा है। इसलिए टिकट घोषणा से पहले सभी दावेदारों से साफ कर दिया कि यदि कोई प्रत्याशी का विरोध करेगा तो उसके लिए रालोद के रास्ते हमेशा के लिए बंद हो जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
06:28 PM, 17-Jan-2022
मणिपुर कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए रतनकुमार
मणिपुर कांग्रेस में बड़ा बदलाव किया गया है। यहां पार्टी के वर्किंग प्रेसिडेंट के तौर पर डॉ. केएच रतनकुमार सिंह को नियुक्त किया गया है। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
05:55 PM, 17-Jan-2022
दिल्ली पहुंचे सीएम योगी
दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है। यहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भाजपा मुख्यालय पहुंचे।  
05:52 PM, 17-Jan-2022
कांग्रेस में शामिल हुए मौलाना तौकीर रजा 
इत्तेहादुल मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह सोचना गलत है कि मुसलमानों ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। हमने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को सच्चा धर्मनिरपेक्ष पाया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के हाथों में प्रदेश की बागडोर नहीं सौंपी जा सकती है। अखिलेश यादव के हाथ गैर जिम्मेदार हैं। वह मुसलमानों के लिए भाजपा से भी ज्यादा खराब हैं।
05:06 PM, 17-Jan-2022
अखिलेश पर योगी का निशाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'दंगाइयों, अपराधियों और आतंकवादियों का हाथ थामने वाले लोग आज 'अन्न' को हाथ में लेकर अन्नदाता के हितचिंतक होने का स्वांग कर रहे हैं। प्रदेश जानता है कि प्रतिकूल मौसम से अधिक इनके शासनकाल में हुए दंगों ने ही किसानों को हानि पहुंचाई है। ये तो सिर्फ 'जिन्ना प्रेमी' हैं...।'
 
05:01 PM, 17-Jan-2022
संपत पाल ने छोड़ी कांग्रेस
चित्रकूट से टिकट न मिलने से नाराज गुलाबी गैंग की लीडर संपत पाल ने कांग्रेस छोड़ दी है। कांग्रेस ने इस बार उनकी जगह रंजना भारतीलाल पांडे को अपना प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:14 PM, 17-Jan-2022
कांग्रेस को झटका, पंजाब के विधायक ने थामा कैप्टन का हाथ
कांग्रेस नेता और दो बार के विधायक लव कुमार गोल्डी सोमवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल हो गए। 
03:46 PM, 17-Jan-2022
आप के उम्मीदवार ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली
आम आदमी पार्टी के फिरोजपुर ग्रामीण से उम्मीदवार आशु बांगड़ कांग्रेस में शामिल होंगे। पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिद्धू ने सोमवार को ये जानकारी दी। सिद्धू ने चुनाव आयोग के पंजाब में चुनाव तारीखों को बदलने का भी स्वागत किया। 
03:08 PM, 17-Jan-2022
किसानों के लिए सपा का बड़ा एलान
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों के लिए बड़ा एलान किया है। किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली और ब्याज मुक्त लोन के साथ अब बीमा और पेंशन की सुविधा भी देने का एलान किया है। अखिलेश ने किसानों से अन्न (गेंहूं और चावल) हाथ में लेकर संकल्प लेकर बीजेपी को हटाने की किसानों से अपील भी की। कहा- 'हम सभी संकल्प लेते हैं कि किसानों पर अन्याय करने वालों को हराएंगे और हटाएंगे।'

क्या-क्या वादे किए? 
  • सभी फसलों के लिए एमएसपी और गन्ना किसानों को 15 दिन में भुगतान सुनिश्चित करेंगे।
  • 300 यूनिट फ्री बिजली देने का संकल्प।
  • ब्याज मुक्त लोन और बीमा दिया जाएगा। 
02:26 PM, 17-Jan-2022
सपा-बसपा को झटका, कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा   
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को झटका लगा है। दोनों पार्टियों के कई नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को दलजीत सिंह, मऊरानीपुर से विधायक रहीं सपा की रश्मी आर्या, बसपा में रहे बृजमोहन सिंह कुशवाहा, जनवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे सत्येंद्र चौहान, सपा उम्मीदवार रहीं डॉक्टर सुरभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed