फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Election 2022 PM Narendra Modi Apologized to Phase 1 Voters Phase 2 Voters Blessings

UP Election 2022 Phase-I: पहले चरण के मतदाताओं से पीएम मोदी ने मांगी माफी, जानिए क्या है मामला?

Thu, 10 Feb 2022 01:50 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 10 Feb 2022 01:50 PM IST
सार

आज उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में पहले फेज की वोटिंग चल रही है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहारनपुर में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित किया। यहां दूसरे चरण में मतदान होना है। 

विज्ञापन
UP Election 2022 PM Narendra Modi Apologized to Phase 1 Voters Phase 2 Voters Blessings
सहारनपुर में रैली को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सहारनपुर में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित किया। जिस वक्त वह रैली में भाषण दे रहे थे, उस वक्त रैली स्थल से ठीक 60 किलोमीटर दूर शामली, मुजफ्फरनगर समेत 11 जिलों में लोग वोट डाल रहे थे। इस बीच, मंच से प्रधानमंत्री मोदी ने पहले चरण के मतदाताओं से माफी मांगी। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने मंच से क्या कहा? 
चुनाव एलान के बाद प्रधानमंत्री की ये पहली चुनावी रैली थी। मोदी ने सहारनपुर में मां दुर्गा को प्रणाम करते हुए अपने भाषण की शुरुआत की। बोले, 'जहां मां दुर्गा के चार रूपों के दर्शन होते हैं, ऐसी जगह से मैं सभी माताओं-बहनों का अभिनंदन करता हूं।'
विज्ञापन


मोदी ने कहा, 'मुझे खुशी है कि इस चुनाव में प्रत्यक्ष तौर पर आप सभी के दर्शन करके प्रचार की शुरुआत सहारनपुर से कर रहा हूं। मैं यहां से प्रथम चरण के मतदाताओं से भी क्षमा मांगता हूं। मेरा फर्ज बनता था कि चुनाव घोषित होने के बाद मैं वहां जाऊं, लेकिन चुनाव आयोग की रोक के चलते मैं नहीं जा पाया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने आगे कहा, 'वर्चुअल समिट में तो जरूर उनसे मिल लिया था, लेकिन वहां जाकर उनके दर्शन नहीं कर पाया। इसलिए मैं प्रथम चरण के मतदाताओं से क्षमा मांगता हूं। इसके साथ ही दूसरे चरण के मतदाताओं को प्रणाम करते हुए, आपका आशीर्वाद लेते हुए आज से मैं अपने चुनावी अभियान का आरंभ कर रहा हूं।'

और क्या बोले प्रधानमंत्री?

पीएम मोदी ने कहा मुजफ्फरनगर में जो हुआ, वो तो कलंक था ही, लेकिन यहां सहारनपुर में जो कुछ हुआ था, वो भी खौफनाक था। राजनीतिक संरक्षण में कैसे लोगों को निशाना बनाया जाता है, सहारनपुर का दंगा इसका प्रमाण है। ऐसी ही करतूतों के कारण 2017 में आप लोगों ने दंगा-वादियों को सबक सिखाया।





मोदी की तारीफ में मुस्लिम बहनों के बयान को देखकर इन ठेकेदारों को लगा कि इन बेटियों को रोकना होगा। इसलिए मुस्लिम बहन-बेटियों का हक रोकने के लिए, उनकी आकांक्षाओं को रोकने के लिए नए-नए तरीके खोजे जा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग मुस्लिम बहनों को बरगला रहे हैं ताकि मुस्लिम बेटियों का जीवन हमेशा पीछे ही रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार, हर मजलूम, हर पीड़ित मुस्लिम महिला के साथ खड़ी है। कोई मुस्लिम महिलाओं पर जुल्म ना कर सके, योगी जी की सरकार इसके लिए जरूरी है। सबका साथ, सबका विकास ही यूपी के विकास का मूलमंत्र है। पीएम मोदी ने कहा भाजपा के लिए विकास में बेटियों की सहभागिता सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसलिए आज हर सेक्टर को बेटियों के लिए खोला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed