फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election Phase 4 Live: चौथे चरण का मतदान खत्म, पांच बजे तक 57.45 फीसदी वोटिंग, लखीमपुर खीरी में लोगों ने जमकर डाले वोट

Wed, 23 Feb 2022 03:40 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तर प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तर प्रदेश Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 23 Feb 2022 03:40 PM IST
खास बातें

UP Assembly Election 4th Charan Polling Live Updates:
यूपी में आज चौथे चरण का मतदान जारी है। लखनऊ, सीतापुर, खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा, फतेहपुर और पीलीभीत जिले में आज वोटिंग हो रही है। तीन बजे तक 49.89 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने कई जगह फर्जी मतदान का आरोप लगाया है। यहां पढ़िए पल-पल का अपडेट...

विज्ञापन
UP Election 2022 Phase 4 Voting Live: 4th Phase Election in UP on 59 Assembly Seats District List, Voting Percentage News in Hindi
UP Election 2022 - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

06:04 AM, 23-Feb-2022

सपा का आरोप- भाजपा नेताओं की मेहमाननवाजी कर रहा प्रशासन

समाजवादी पार्टी का आरोप है कि लखीमपुर जिले की धौरहरा-141 विधानसभा सीट पर बूथ संख्या-55 (रानीपुरवा) में भाजपा के नेता प्रशासन के अधिकारियों से मेहमाननवाजी करा रहे हैं और वोटरों पर दबाव बनाकर मतदान प्रभावित कर रहे हैं।
05:51 AM, 23-Feb-2022

यूपी में पांच बजे तक 57.45 प्रतिशत मतदान

  • बांदा-57.48 फीसदी मतदान
  • फतेहपुर-56.96 प्रतिशत मतदान
  • हरदोई-55.40 फीसदी मतदान
  • लखीमपुर खीरी-62.42 फीसदी मतदान
  • लखनऊ-45.98 प्रतिशत मतदान
  • पीलीभीत-61.42 प्रतिशत मतदान
  • रायबरेली-58.32 फीसदी वोटिंग
  • सीतापुर-58.30 फीसदी मतदान
  • उन्नाव -54.12 प्रतिशत वोटिंग
विज्ञापन
05:41 AM, 23-Feb-2022

समाजवादी पार्टी का आरोप- मतदाताओं को प्रभावित किया जा रहा

सपा का आरोप है कि उन्नाव जिले में 164-मोहान विधानसभा सीट के बूथ संख्या-228 में जबरदस्ती समाजवादी पार्टी के एजेंट को बाहर कर दिया गया है। ब्लॉक प्रमुख वहां बैठी हैं, मतदाताओं को प्रभावित करने का काम किया जा रहा है।
05:28 AM, 23-Feb-2022

करहल: पांच बजे तक 73 प्रतिशत से ज्यादा मतदान

करहल के बूथ संख्या-266 (प्राथमिक विद्यालय जसवंतपुर) में मतदान का पिछला रिकॉर्ड टूट गया है। पांच बजे तक 73 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हो चुका है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। 20 फरवरी को इस बूथ पर 72.50 फीसदी वोट पड़े थे।
05:19 AM, 23-Feb-2022

पीलीभीत: वोट देने के लिए नाव से नदी पार कर पहुंचे थारू परिवार

मतदान में भागीदारी वोटर के लिए जरूरी है लेकिन लंबी दूरी और उसमें भी कई समस्याओं के आड़े आने के बाजवूद वोट डालने का उत्साह थारू परिवारों से ही सीखा जा सकता है। कलीनगर तहसील में ढकिया ताल्लुके महाराजपुर के मौजा गोरख डिब्बी और थारू पटटी में करीब 170 परिवार रहते हैं। इनमें वोटरों की संख्या भी पांच सौ के करीब है। वोट डालने के लिए गांव से सात किमी की दूरी तय कर नदी पर आना पड़ता है। नाव से नदी को पार कर फिर तीन किमी की दूरी तय कर नगरिया खुर्द और रमनगरा क्षेत्र के बूथों पर आकर वोट डाल पाते हैं। बुधवार को सुबह से वोट डालने के लिए आने वाले इन परिवारों की भीड़ नदी पर देखने को मिली। मतदाताओं का कहना है कि हर बार उम्मीदों को आगे रखकर वोट जरूर करते हैं।
05:06 AM, 23-Feb-2022

करहलः तीन बजे तक 64.69 फीसदी मतदान

110-विधानसभा क्षेत्र करहल के बूथ संख्या 266 पर तीन बजे तक 64.69 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:54 AM, 23-Feb-2022

समाजवादी पार्टी ने लगाया फर्जी वोटिंग का आरोप

सपा ने हरदोई जिले की 159 बिलग्राम-मल्लावा विधानसभा सीट के बूथ नंबर 334 और 335 पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया है। साथ ही चुनाव आयोग से कहा है कि मामले का संज्ञान लिया जाए।
04:40 AM, 23-Feb-2022

पौने तीन बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा

पीलीभीत सदर क्षेत्र की ग्राम पंचायत गौनेरा के मजरा हरकिसनापुर में मुख्य मार्ग कच्चा होने से नाराज लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। गांव में 425 मतदाता हैं। सदर विधायक संजय सिंह गंगवार 12 बजे समझाने पहुंचे। सड़क बनवाने का भरोसा दिया लेकिन लोगों ने कहा कि पहले का वादा झूठा निकला, हम वोट नहीं डालेंगे। इस वजह से पौने तीन बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि एसडीएम को भेजा है। एसडीएम मतदान के लिए मतदाता को समझाएंगे।

 
04:26 AM, 23-Feb-2022

11 बजे शुरू हुआ मतदान

पीलीभीत जिले में बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव इमलिया और पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र के गौनेरा गांव के मजरा हरकिसनापुर में विरोध और बहिष्कार के माहौल रहा। इमलिया में सुबह दस बजे तक 20 मतदाता भी पोलिंग बूथ पर नहीं पहुंचे। रेलवे के अंडरपास में जलभराव की दिक्कत का हवाला देकर लोगों ने वोट डालने से मना कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे निर्वाचन अधिकारी योगेश कुमार गौड़ गांव पहुंचे। इमलिया में 579 मतदाता हैं। मतदाताओं को समझाया तब कहीं जाकर 11 बजे के बाद कुछ लोगों ने वोट डालना शुरू किया।
04:15 AM, 23-Feb-2022

उन्नाव में दोपहर तीन बजे तक मतदान प्रतिशत

  • पुरवा विधानसभा सीट- 52.50 फीसदी मतदान हुआ
  • सदर विधानसभा सीट- 51.20 फीसदी मतदान हुआ
  • भगवंतनगर विधानसभा सीट- 45.78 फीसदी मतदान हुआ
  • सफीपुर विधानसभा सीट- 51 फीसदी मतदान हुआ
  • मोहान विधानसभा सीट- 50.61 फीसदी मतदान हुआ
  • बांगरमऊ विधानसभा सीट- 48 फीसदी मतदान हुआ
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed