UP Election 2022 Live: अमित शाह बोले- सपा में S मतलब- संपत्ति और P मतलब- परिवार, इनके चश्मे के एक कांच से एक ही जाति और दूसरे से एक ही धर्म दिखता है
{"_id":"62185493c9894f244209bf39","slug":"up-election-2022-live-up-chunav-fifth-phase-election-bjp-congress-sp-and-bsp-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 Live: अमित शाह बोले- सपा में S मतलब- संपत्ति और P मतलब- परिवार, इनके चश्मे के एक कांच से एक ही जाति और दूसरे से एक ही धर्म दिखता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 25 Feb 2022 05:05 PM IST
जयदेव सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: जयदेव सिंह
Updated Fri, 25 Feb 2022 05:05 PM IST
खास बातें
उत्तर प्रदेश में चार चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अब राजनीतिक दलों की नजर बाकी बचे तीन चरणों के चुनाव पर है। इसे जीतने के लिए सभी ने पूरी ताकत झोंक दी है। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
05:04 PM, 25-Feb-2022
2,000 करोड़ की सरकारी भूमि पर माफियाओं-बाहुबलियों से मुक्त कराया: अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने प्रतापगढ़ जिले के रामपुर खास में चुनावी रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि 2,000 करोड़ की सरकारी भूमि पर माफियाओं और बाहुबलियों ने कब्जा किया था। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने 2,000 करोड़ की भूमि को माफियाओं से मुक्त कराकर गरीबों के घर बनाने के लिए उपयोग में लिया है।04:28 PM, 25-Feb-2022
जिस एक्सप्रेस वे पर प्रधानमंत्री उतरे थे वह समाजवादियों ने बनवाया था: अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या में जनसभा की। यहां उन्होंने कहा कि जिस एक्सप्रेस वे पर प्रधानमंत्री उतरे थे वह समाजवादियों ने बनवाया था। अगर समाजवादी न बनवाते तो शायद प्रधानमंत्री भी ऐसे हाई वे पर नहीं उतर पाते। अगर उन्होंने अपनी समझ और सोच से बनाया होता तो उन्होंने गुजरात में क्यों नहीं बना लिया?
विज्ञापन
04:20 PM, 25-Feb-2022
सपा-बसपा की सरकार होती तो वैक्सीन ब्लैक में मिलती: योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में जनसभा की। उन्होंने कहा कि अगर सपा-बसपा की सरकार होती तो पूरा वैक्सीन मार्केट में ब्लैक हो जाता। हमने सभी को वैक्सीन दी, फ्री वैक्सीन दी... हमने महीने में 2 बार राशन दिया। 2017 से पहले ये पैसा सपा-बसपा के इत्र वाले मित्र के घर चला जाता था।04:10 PM, 25-Feb-2022
समाजवादी पार्टी में S का मतलब - संपत्ति और P का मतलब - परिवार: अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि सपा संपत्ति इकट्ठा करती है और अपने परिजनों को पद पर बैठाती है। समाजवादी पार्टी में S का मतलब - संपत्ति और P का मतलब - परिवार है। अखिलेश जब मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने अपने परिवार के 45 लोगों को अलग-अलग पदों पर बैठाने का काम किया।04:00 PM, 25-Feb-2022
अखिलश यादव ने डरकर रात के अंधेरे में टीका लगवाया: अमित शाह
अमित शाह ने कहा जब देश में कोरोना का टीका बना तो प्रधानमंत्री ने देश के वैज्ञानिकों को अभिनंदन दे रहे थे कि आपके इस शोध के कारण भारत की जनता सलामत होगी। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि ये मोदी टीका है इसे मत लगवाना। 10 ही दिन में डरकर रात के अंधेरे में अखिलश यादव ने टीका लगवाया।03:49 PM, 25-Feb-2022
अखिलेश के चश्मे के दोनों ही कांच में न मैं हूं न जनता: अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने सिराथू में उप-मुख्यमंत्री केशव मौर्य के समर्थन में जनसभा की। यहां उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव भी चश्मा पहनते हैं और उसमें भी दो कांच हैं लेकिन उनके अलग तरह के वैज्ञानिक कांच हैं जो अलग-अलग प्रकार के हैं। एक कांच से उनको एक ही जाति और दूसरे कांच से एक ही धर्म दिखाई देता है। इन दोनों ही कांच में न मैं हूं न जनता।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:17 PM, 25-Feb-2022
चार चरणों में हुए मतदान में सपा, बसपा का सूपड़ा साफ हो गया: अमित शाह
प्रयागराज में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चार चरणों में मतदान हो गए हैं। इन चार चरणों में हुए मतदान में सपा, बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है। फिर से एक बार 300 पार वाली एनडीए की सरकार प्रदेश में बनने वाली है।03:00 PM, 25-Feb-2022
हमने पांच लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी: योगी
प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली बार हमने पांच लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी और दो करोड़ नौजवानों को रोजगार दिया। इस बार हम उत्तर प्रदेश के सभी परिवार के एक सदस्य को रोजगार देंगे।02:52 PM, 25-Feb-2022
योगी सरकार ने जानबूझकर 12 लाख सरकारी पदों को खाली रखा है: प्रियंका
अमेठी में प्रियंका गांधी ने कहा कि इन पांच सालों में कितनों को रोजगार मिला है? इन्होंने जो जानबूझकर 12 लाख सरकारी पदों को खाली रखा है उसे हम सबसे पहले भरेंगे। इसकी हमने पूरी लिस्ट बनाई हुई है। इसके अलावा हम आठ लाख नए रोजगार देंगे।02:36 PM, 25-Feb-2022