09:55 AM, 11-Sep-2026
बिहार: मुंगेर में शराब कारोबारियों ने उत्पाद विभाग की टीम पर किया पथराव, तीन पदाधिकारी व दो होमगार्ड जवान घायल
अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर मुंगेर के लाल दरवाजा इलाके में पथराव कर दिया गया। हमले में तीन पुलिस पदाधिकारी और दो होमगार्ड जवान घायल हुए, जबकि विभाग के वाहन का शीशा भी टूट गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच नामजद आरोपितों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें
08:55 AM, 11-Sep-2026
बिहार: मुंगेर में बाढ़ के बीच सिंचाई बांध का स्लुइस गेट धंसा, रातोंरात कराई गई मरम्मत; 10-15 हजार लोग प्रभावित
मुंगेर में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। छह प्रखंडों की 38 पंचायतें प्रभावित हैं। इसी बीच जमालपुर के परहम पंचायत में सिंचाई बांध का स्लुइस गेट धंसने से पानी गांव की ओर बढ़ने लगा। सिंचाई विभाग ने रात में ही जेसीबी की मदद से बांध की मरम्मत कराई, लेकिन आसपास पानी का दबाव अब भी बना हुआ है।
और पढ़ें
08:11 AM, 11-Sep-2026
बिहार: गंगा के बैकवाटर ने सरमेरा क्षेत्र में मचाई तबाही, 350 बीघे से अधिक धान की फसल डूबी; बांध पर खतरा
गंगा के बैकवाटर के कारण नालंदा के सरमेरा टाल क्षेत्र में बाढ़ का संकट गहरा गया है। पेंदी, सदहा और पुरानी इसुआ गांव के खंधों में 8 से 10 फीट तक पानी भरने से 350 बीघे से अधिक धान की फसल डूब गई है। जमींदारी बांधों पर बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सैंडबैग लगाने के साथ 24 घंटे पेट्रोलिंग के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें
07:48 AM, 11-Sep-2026
बिहार: किसानों की शिकायत पर अररिया में खाद कारोबारियों पर शिकंजा, दो प्रतिष्ठानों के गोदामों में छापेमारी
किसानों की शिकायत के बाद अररिया में खाद की उपलब्धता और निर्धारित कीमत की जांच शुरू की गई है। जिला स्तर की टीम ने लगातार दो दिनों में गणेश ट्रेडिंग और जय अंबे सेल्स के गोदामों की जांच की।
और पढ़ें
01:51 AM, 11-Sep-2026
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला है। 'बेचारा' वाले बयान पर पलटवार करते हुए प्रशांत ने उन्हें 'अनपढ़ अपराधी' तक कह दिया। बाढ़ और शराबबंदी को लेकर भी किशोर ने सरकार पर निशाना साधा। प्रशांति किशोर ने क्या कुछ कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
और पढ़ें