फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparations Assembly elections intensify Election officials 22 districts receive EVM training information

विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज: 22 जिलों के निर्वाचन अफसरों को आज मिलेगा ईवीएम का प्रशिक्षण, दी जाएगी जानकारी

Fri, 11 Sep 2026 06:11 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 11 Sep 2026 06:11 AM IST
सार

छह मंडलों के 22 जिलों के निर्वाचन अधिकारियों को शुक्रवार को ईवीएम का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले में पहली बार फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) प्रक्रिया को लेकर अधिकारी जुटेंगे। वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग और प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा बृहस्पतिवार शाम वाराणसी पहुंचे। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Preparations Assembly elections intensify Election officials 22 districts receive EVM training information
यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव की तैयारियां के क्रम में शुक्रवार को वाराणसी में प्रदेश के 22 जिलों के निर्वाचन अधिकारियों को ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सर्किट हाउस सभागार में होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी और संबंधित सुपरवाइजर शामिल होंगे। वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग और प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा प्रशिक्षण के लिए बृहस्पतिवार की शाम वाराणसी पहुंचे।

विज्ञापन


कार्यक्रम में वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग और प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की अध्यक्षता में अधिकारियों को एफएलसी की प्रक्रिया और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण में गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज और मिर्जापुर मंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों के अधिकारी शामिल होंगे। 

विज्ञापन

प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य अधिकारियों और सुपरवाइजर को ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग की प्रक्रिया से परिचित कराना है। चुनाव प्रक्रिया में ईवीएम के इस्तेमाल से पहले उनकी तकनीकी जांच और तैयारियों का चरण महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में जिलों के निर्वाचन अधिकारियों को एफएलसी से संबंधित प्रक्रिया, निगरानी और व्यवस्थाओं की जानकारी दी जाएगी। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा बृहस्पतिवार की शाम वाराणसी पहुंचे। वाराणसी पहुंचने के बाद दोनों अधिकारियों ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया। शुक्रवार को दोनों अधिकारी सर्किट हाउस में होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रशिक्षण में शामिल होने वाले जिलों में वाराणसी, गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, प्रयागराज और मिर्जापुर मंडल के 22 जिलों के अधिकारी सर्किट हाउस में मौजूद होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed